स्पेनिश विशेषज्ञ ने बताए शनचन APEC बैठक के तीन प्रतीकात्मक अर्थ, चीन के विकास और एशिया-प्रशांत के भविष्य पर रहेगा फोकस

शनचन एपेक बैठक के तीन प्रतीकात्मक अर्थ और ;दोहरा प्रदर्शन; : स्पेनिश विशेषज्ञ
स्पेन के प्रसिद्ध चीन विशेषज्ञ हूलियो रिओस परेडेस ने हाल ही में लिखे एक लेख में कहा है कि एपेक
नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक का मेज़बान शहर शनचन न केवल चीन के आधुनिकीकरण
को दिखाने वाली एक खिड़की है, बल्कि यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के भविष्य और अंतर्राष्ट्रीय शासन
व्यवस्था पर चीन के ठोस दृष्टिकोण को पेश करने का एक अहम मंच भी है।

लेख के अनुसार, इस बैठक के तीन प्रतीकात्मक अर्थ क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग के दायरे से कहीं आगे
हैं। पहला, शनचन चीन के विकास-परिवर्तन का प्रतीक है। कुछ दशकों में यह एक पिछड़े मछुआरा
गांव से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय महानगर बन गया। 1980 में विशेष आर्थिक क्षेत्र बनते समय इसका
क्षेत्रीय सकल उत्पाद केवल 27 करोड़ युआन था, जो वर्ष 2024 में 36 खरब 80 अरब युआन से
अधिक हो गया। शनचन दूरसंचार, एआई, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन और नई ऊर्जा जैसे उद्योगों
में मानक बन चुका है। यह शहर चीन के औद्योगिक वैश्वीकरण के लाभ उठाने वाले चरण से
तकनीकी नवाचार और औद्योगिक परिवर्तन के अग्रिम मोर्चे तक की प्रगति को भी दर्शाता है।
दूसरा, एपेक विश्व अर्थव्यवस्था में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के महत्व को उजागर करता है। वर्ष 2025 के
अनुमानों के अनुसार, एपेक के 21 सदस्य अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 61
प्रतिशत और वैश्विक जनसंख्या का करीब 36 प्रतिशत हिस्सा हैं। इससे स्पष्ट है कि विश्व
अर्थव्यवस्था का केंद्र एशिया-प्रशांत की ओर स्थानांतरित हो रहा है, और इस प्रक्रिया में चीन
निर्णायक प्रभाव रखता है। संरक्षणवाद और तनावों के बीच एपेक सहयोग, खुलेपन और क्षेत्रीय
एकीकरण के माध्यम से चुनौतियों का सामना करने का मंच प्रदान करता है।

तीसरा, बैठक का भू-राजनीतिक महत्व भी है। चीन, रूस और अमेरिका सहित कई देशों के नेताओं का
शनचन में एक साथ आना इस बैठक को केवल क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग से आगे का आयाम देता है।
लेख के अनुसार, ये तीन प्रतीकात्मक अर्थ चीन द्वारा प्रस्तावित एशिया-प्रशांत साझा भविष्य वाले
समुदाय की अवधारणा से मेल खाते हैं— साझा विकास, कनेक्टिविटी, खुलेपन का विस्तार,
संस्थागत विविधता का सम्मान और संवाद के माध्यम से सहयोग। इसका आधार यह है कि चीन का
विकास एशिया-प्रशांत से अलग नहीं है और एशिया-प्रशांत की समृद्धि भी चीन से अलग नहीं है।
लेख में यह भी कहा गया है कि विश्व आर्थिक केंद्र के एशिया की ओर स्थानांतरित होने तथा
राजनीतिक एवं सुरक्षा मतभेदों के बीच सभी पक्षों का सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व एक साझा प्रश्न है।

इसलिए शनचन दोहरे प्रदर्शन का मंच बन सकता है— एक ओर चीन अपने परिवर्तन के परिणाम
दिखा रहा है, दूसरी ओर एशिया-प्रशांत क्षेत्र भविष्य की दुनिया में अपनी स्थिति तय करने का प्रयास
कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version