शिक्षक भर्ती की मांग लेकर CM तक पहुंची युवती, वेश बदलकर BJP की बैठक में पहुंची, मोहन यादव ने बीच बैठक में सुनी फरियाद

Expansion of industries across 18 districts Mohan government major bet on investment and employment

 

]शिक्षक भर्ती की मांग लेकर CM तक पहुंची युवती, वेश बदलकर BJP की बैठक में पहुंची, मोहन यादव ने बीच बैठक में सुनी फरियाद

वर्ग-3 शिक्षक भर्ती का मुद्दा लेकर युवती ने अपनाया अनोखा तरीका, भाजपा कार्यकर्ता के वेश में पार्टी की बैठक में पहुंची। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दिखाई संवेदनशीलता, बैठक रोककर युवती से किया सीधा संवाद।

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ग-3 शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए एक युवती ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसने राजनीतिक गलियारों में सबका ध्यान खींच लिया। शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रही युवती भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की बैठक में पहुंच गई। मौका मिलते ही उसने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने और अपनी बात रखने की इच्छा जताई।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि युवती मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने के लिए हाथ जोड़कर खड़ी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उसकी बात को अनसुना करने के बजाय बैठक के बीच में ही रुककर उससे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने युवती की मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान युवती ने वर्ग-3 शिक्षक भर्ती से जुड़ी अपनी परेशानी और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम पहलू यह रहा कि अपनी आवाज सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने के लिए युवती को अलग रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री का बैठक रोककर युवती से बातचीत करना भी चर्चा का विषय बन गया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि वर्ग-3 शिक्षक भर्ती को लेकर युवाओं की मांगों पर सरकार क्या निर्णय लेती है? क्या युवती की फरियाद के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान निकलेगा और शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी?फिलहाल, इस मुलाकात ने एक बार फिर शिक्षक भर्ती के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।

Exit mobile version