श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लग गई है। ट्रस्ट की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। मिश्रा की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और उनका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से शुरू माना जाएगा। जितेंद्र मिश्रा इसी साल अप्रैल में भारतीय वायुसेना से रिटायर हुए हैं। उन्होंने करीब 38 वर्षों तक वायुसेना में सेवाएं दीं। अपने करियर में वह फाइटर पायलट, कॉम्बैट इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें 3 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है। मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं और NDA खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह कारगिल युद्ध और पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5500 से अधिक आवेदन मिले थे। इनमें से 18 उम्मीदवारों को अंतिम सूची में जगह मिली थी। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों से खान-पान, रहन-सहन और हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं को लेकर भी सवाल पूछे गए थे। अब जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को लेकर औपचारिक घोषणा का इंतजार है।
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 38 साल वायुसेना में सेवा दे चुके जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी
-
By DigitalDesk
- Categories: धर्म, मुख्य समाचार
- Tags: #RamMandir #JitendraMishra #Ayodhya #RamMandirTrust #IndianAirForce #RamTemple #BreakingNews
Related Content
सात दशक का सफर... गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य का संकल्प-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
By
DigitalDesk
November 1, 2026
धनतेरस पर भी खुलेंगी अदालतें! मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने छुट्टी की मांग ठुकराई, 6 नवंबर को सामान्य कामकाज
By
DigitalDesk
November 1, 2026