Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: खामोश हैं गहलोत और पायलट, फिर भी कम नहीं हुई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Rajasthan Assembly Elections Ashok Gehlot Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के राजनीतिक इतिहास को देखें तो इस राज्य में सत्ता के बदलने का रिवाज रहा है। अगर इस बार कांग्रेस की जीत होती है तो राजस्थान की पिछले 30 साल से चली आ रही यह परंपरा भी बदल जाएगी।

  • कांग्रेस के सामने है कई चुनौतियां
  • राजस्थान में राज बदलने का रिवाज
  • 30 साल से चली आ रहा है सत्ता बदलने का रिवाज
  • राजस्थान में चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा
  • चार दिशाओं से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा
  • मंत्री रहते ही राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर लगाए थे आरोप
  • सरकार पर महिलाओं पर अत्याचार रोकने में विफल बताया था
  • पार्टी का हिस्सा रहते हुए महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
  • राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी बनी चुनावी मुद्दा
  • गहलोत सरकार के लिए गले की फांस बना

हालांकि राज्य में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस के सामने से अभी भी कई चुनौतियां हैं। जिनका सामना उसे चुनाव में करना पड़ेगा। अब तक कांग्रेस के पास सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के दो कद्दावर नेता अशोक गहलोत सचिन पायलट के बीच सुलह करवाना था। जिसमें कांग्रेस नेतृत्व सफल तो हो गया। कांग्रेस की अंतरिम कलह पर फुलस्टॉप लग गया हो लेकिन इस साल होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करने के पार्टी की चुनौतियां खत्म नहीं हुई है। चुनाव से पहले राज्य में होने वाले तमाम सर्वे और उनके परिणाम बताते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गहलोत और पायलट एकजुटता के साथ मैदान में उतरे

पिछले दिनों सामने आए एक सर्वे में बीजेपी को राज्य में बढ़त मिलती नजर आ रही है। इसके अलावा एक दूसरी एजेंसी के सर्वे में भी कांग्रेस 200 में से 97-105 सीट मिलने की उम्मीद है। इस सर्वे में बीजेपी को 89-97 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान के दोनों नेताओं से मुलाकात कर दोनों की सुलह कराई थी। इस मुलाकात के बाद वेणुगोपाल ने कहा था अशोक गहलोत और सचिन पायलट एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमत हैं। इसके साथ ही गहलोत और पायलट ने एक दूसरे को लेकर कोई बयानबाजी नहीं की है। इससे माना जा रहा है कि फिलहाल सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों आपसी गिले शिकवे भुलाकर कांग्रेस की खातिर एकजुटता के साथ मैदान में उतर गए हैं। गहलोत सरकार पर लगे हिंदुत्व विरोधी होने के आरोप को लेकर कांग्रेस अब इसे दूर करने में जुटे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस पर बीजेपी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों में सीएम अशोक गहलोत का हिंदुत्व विरोधी होने का आरोप चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। सीएम गहलोत की सरकार पर बीजेपी कई बार हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा चुी है। ये वो मुद्दा है जिस पर कांग्रेस को फिलहाल बैकफुट पर रहकर सियासी खेल खेलना पड़ रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति बदलकर इस बार हिंदू तीर्थस्थलों और धार्मिक पर्यटन स्थलों के साथ मंदिरों में जमकर निमार्ण कार्य कराये हैं और कई योजनाएं भी चलाई हैं।

राज बदलने का रिवाज बड़ी चुनौती

कांग्रेस की एक बड़ी चुनौती यह भी है कि यहां पिछले 30 साल से राजस्थान में एक कार्यकाल के बाद सरकार बदलने का रिवाज चला आ रहा है। इस ट्रेंड को तोड़ना कांग्रेस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अधिकांश लोगों को उम्मीद है कि बीजेपी इस बार राजस्थान में सरकार बदलनी की परंपरा के सहारे सत्ता में आ सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को अधिक विश्वास दिलाना होगा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार बीजेपी से बेहतर क्यों है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 287
Tags: #Sachin PilotCM Ashok GehlotHow long will Kharge stand in the face of challenges] Newly appointed National President of Congressrajasthan assembly electionRajasthan Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version