Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में बारिश का कहर: बेगूसराय में वज्रपात से दो की मौत, गांवों में मातम…केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

DigitalDesk by DigitalDesk
June 22, 2025
in Uncategorized
0
Rain wreaks havoc in Bihar two killed by lightning in Begusarai
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के बेगूसराय में बारिश आफत बनकर बरस रही है। शनिवार की शाम जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गाड़ा फसीयारी टोला की है। जहां वार्ड नंबर-4 निवासी 32 वर्षीय कृष्ण मुरारी पासवान की मौत हो गई। वह घर के पास लघुशंका के लिए निकले थे, तभी वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गए।
दूसरी घटना तेलन गांव, जोकिया पंचायत की है। जहां 16 वर्षीय सरस्वती कुमारी, जो हाल ही में मैट्रिक पास कर चुकी थीं, खेत में गई थीं और वहीं उनकी मौके पर मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं के बाद गांवों में मातम छा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। अंचल प्रशासन को सूचित किया गया है और मुआवजा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। प्रशासन से मांग है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आपदा राहत राशि दी जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में वज्रपात से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए। बिहार के बेगूसराय में वज्रपात से दो लोगों की दर्दनाक मौत, और इसके बाद के हालात एक बार फिर से राज्य में मौसम जनित आपदाओं की गंभीरता की ओर इशारा करते हैं। यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे प्रशासन के लिए एक सतर्कता की घड़ी है। घटना शनिवार शाम को हुई है।

Related posts

astrologer predicts the future for others failed to foresee his own wife electoral fate

दूसरों का भविष्य बताते हैं ज्योतिषाचार्य…पत्नी का चुनावी भविष्य नहीं भांप पाए! …पत्नी स्मिता मिश्रा की करारी हार के बाद आचार्य इंदु प्रकाश सोशल मीडिया पर ट्रोल

October 30, 2026
a treasure worth 5 crores found buried in the ground!

फिर चर्चा में नीला ड्रम..: पड़ोसी से विवाद की जांच में खुला करोड़ों का राज, जमीन में गड़ा मिला 5 करोड़ का खजाना!

October 30, 2026

बता दें कृष्ण मुरारी पासवान (32 वर्ष) वार्ड-4, गाड़ा गांव – लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। वहीं सरस्वती कुमारी (16 वर्ष), वार्ड-8, तेलन गांव – खेत में गई थीं। दोनों आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। सरस्वती ने हाल ही में मैट्रिक पास की थी। दोनों घटनाएं घर के समीप की थीं, यानी सामान्य जीवनचर्या में रहने वाले लोग भी इस जोखिम की चपेट में आ सकते हैं।
तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और मौके पर ही मौतें हो गईं — इसका मतलब यह है कि बिजली सीधा शरीर पर गिरी, न कि आसपास। पुलिस और अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई जारी है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अस्पताल पहुंचने और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। केन्द्रीय मंत्री का इस तरह अस्पताल पहुंचना मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कृष्ण मुरारी पासवान और सरस्वती कुमारी की मौत समाज के लिए गहरी क्षति है। खासकर सरस्वती जैसी होनहार छात्रा का इस तरह जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

वज्रपात से जुड़े खतरों और समाधान
वज्रपात के दौरान खतरे
खुले में रहना, खासकर खेतों, मैदानों, और पेड़ों के नीचे।
मोबाइल या धातु की वस्तुएं पास होना
पानी के पास खड़े रहना

बचाव के उपाय

मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें
बारिश और गरज-चमक शुरू होते ही घर या मजबूत निर्माण वाली इमारतों में चले जाएं।
खेत, पेड़, बिजली के खंभे, पानी के स्रोत आदि से दूर रहें
यदि खुले में फंस जाएं तो दोनों पैर मिलाकर नीचे बैठें, लेटें नहीं

प्रशासन ने की मदद
सहायता राशि का तत्काल भुगतान किया गया। आपदा राहत मुआवजा: ₹4 लाख का प्रावधान है। इसके साथ ही गांव-गांव में वज्रपात सुरक्षा जागरूकता को लेकर जानकारी दी। लाइटनिंग डिटेक्टर उपकरणों की व्यवस्था ब्लॉक और पंचायत स्तर पर स्कूलों में सुरक्षा शिक्षा को शामिल किया जाना चाहिए। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Rain wreaks havoc in Bihar #Lightning in Begusarai#Two killed by lightning
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version