रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: DA 50% होने पर किलोमीटर भत्ता संशोधित, लाखों रनिंग स्टाफ को फायदा

रेलवे के रनिंग स्टाफ को बड़ी राहत देते हुए, रेल मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2024 से किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर भत्ते के बदले मिलने वाले भत्ते (ALK) को संशोधित किया है। यह फैसला 8वें वेतन आयोग के संभावित लागू होने से पहले लिया गया है।

रेल कर्मचारी संगठन की मांगो के बाद लिया फैसला

यह फैसला ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) जैसे मान्यता प्राप्त फेडरेशनों की लगातार मांगों पर विचार करने के बाद लिया गया। इस मामले की जांच बोर्ड के कार्यालय में रेलवे बोर्ड के वित्त निदेशालय के परामर्श से की गई और बाद में इसे सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग को भेजा गया।

यह संशोधन 1 जनवरी, 2024 से महंगाई भत्ता (DA) के 50% तक पहुंचने के बाद किया गया। इसके चलते, रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के तहत रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ते और किलोमीटर भत्ते के बदले मिलने वाले भत्ते (ALK) की दरें उसी तारीख से संशोधित कर दी गई हैं।

रेल मंत्रालय की आधिकारिक सूचना में कहा गया है, “किलोमीटर भत्ता/किलोमीटर भत्ते के बदले मिलने वाले भत्ते की पात्रता के लिए अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।”

ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के लिए संशोधित रनिंग दरें

इन नई दरों से दो लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनमें लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, फायरमैन और अन्य रनिंग स्टाफ शामिल हैं। यह आदेश रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति से जारी किया गया है।

Exit mobile version