29 सिंतबर को जापान एशियाई खेलों की ट्रेक एंड फील्ड प्रतियोगिता का
अंतिम दिन था। चीनी टीम ने 9 इवेंटों की स्पर्द्धा में 3 स्वर्ण, 2 रजत
और 2 कांस्य पदक जीते। इस तरह चीनी टीम ने ट्रेक एंड फील्ड में कुल
17 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल किये, जो विभिन्न
प्रतिनिधि मंडलों में सर्वाधिक है।
उस दिन 4 गुना 100 मीटर रेले की प्रतियोगिता में चीनी टीम ने 40.78
सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता, जबकि थाईलैंड को महज 0.09
सेकेंड के अंतर से दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा और भारत ने एक
कांस्य पदक जीता। इस रोमांचक मैच में चीनी टीम पहले तीन बैटन की
दौड़ में थाईलैंड से पीछे रही। एंकर लेग में चीन की 17 वर्षीय महिला
खिलाड़ी चेन युच्ये ज़बरदस्त स्प्ररिंट से उलट-फेर करने में कामयाब रहीं।
ध्यान रहे पहली बार एशियाड में भाग लेने वाली चेन युच्ये ने 100 मीटर
में स्वर्ण, 200 मीटर में रजत, 4 गुना 100 मीटर रिले में स्वर्ण और
मिश्रित 4 गुना 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया।
महिला हैमर थ्रो की प्रतियोगिता में 19 वर्षीय चीनी खिलाड़ी च्यांग च्याले
ने चौथे थ्रो में 78.27 मीटर के परिणाम के साथ स्वर्ण पदक जीता
और एशियाड का रिकार्ड भी तोड़ा।
महिला 800 मीटर दौड़ में चीनी खिलाड़ी वु होंगचाओ ने 2 मिनट 4.49
सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। मैच के बाद उन्होंने कहा कि
पूरे मैच में मैं अपने लय में थी। इधर कुछ साल मैंने देश और एशिया
की कुछ प्रतियोगिताओं में खिताब जीता था। इस बार मेरा स्पष्ट लक्ष्य
था कि मैं निश्चिय ही एशियाड का खिताब जीतूंगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)