Friday, October 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

राहुल गांधी की बेलगाम जुबान फिर फिसली, योगी पर किया कटाक्ष तो भाजपा के नेता भड़के

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in राजनीति, स्पेशल
0
India Jodo Yatra:अंतिम पड़ाव पर भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी का ट्वीटवार, कहा-कश्मीरी पंडितों का भाजपा सरकार ने किया राजनीतिक इस्तेमाल!

Bharat Jodo Yatra at last stop Rahul Gandhi Tweet

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल हैं कि मानते नहीं। उनकी जुबान बार-बार फिसल जाती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करना चाहा होगा, लेकिन बोलते-बोलते बहक गए। राहुल ने यूपी सीएम के बारे में बात करते हुए कहा कि वह धार्मिक नेता नहीं बल्कि एक ‘ठग’ हैं। हालांकि, राहुल के इस बयान पर यूपी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस का इतिहास ही देश को ठगने का रहा है। वहीं, बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल पर हमला बोल दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी राय दे रहे हैं और कांग्रेस नेता के पक्ष या विपक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

राहुल गांधी समझे बिना बोलते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में सामाजिक संगठनो के साथ हो रही एक चर्चा के दैरान जुबानी सीमा तोड़ दी। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते।

Related posts

Neerja in 1986 Smit Machar in 2026 when humanity is in danger it is an Indian who steps forward

1986 में नीरजा, 2026 में स्मित मच्छार…जब इंसानियत खतरे में हो तो भारतीय ही आगे आता है…

October 1, 2026
Diwali 2026

दिवाली कब? धनतेरस से भाई दूज तक पूरा कैलेंडर…8 नवंबर को दीपावली और लक्ष्मी पूजा होगी

October 1, 2026
  • राहुल ने कहा कि केवल भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता।
  • इसके साथ ही राहुल ने कहा कि माफी चाहूंगा लेकिन योगी आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं बल्कि सामान्य से ठग हैं।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है।

राहुल के बयान पर बवाल

राहुल के बयान पर बवाल मचना ही था। नई दिल्ली स्थित कॉस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में भाजपा जो कर रही है वह धर्म नहीं, अधर्म है। राहुल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को यदि हिंदू धर्म समझ में आता तो जो वह कर रहे हैं नहीं करते और योगी अपने मठ का अपमान कर रहे है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने घोड़े खोल लिए और राहुल पर जमकर हमला बोला।

  • यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राहुल गांधी पर निशाना साधा
  • उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”योगी जी राहुल गांधी से उम्र में एक वर्ष पीछे है और योग्यता में सैकड़ो वर्ष आगे।”
  • मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ट्ववीट किया- योगी जी के नेतृत्व में बढ़ते निवेश विकास की बयार और जीरो टॉलरेंस की नीति से उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम लिख रहा है। योगी जी की बढ़ती लोकप्रियता से राहुल गांधी आहत नजर आते हैं।
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोला, राहुल गांधी सपने में हैं, यूपी आए नहीं इसलिए उनको एक्सप्रेस वे और विकास की जानकारी नहीं है
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल ने योगी आदित्यनाथ के लिए जिस भाषा का उपयोग किया है वह निंदनीय है। राहुल को अपना बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल हिंदुत्व के महाज्ञानी नहीं बनें
  • वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके है। कब क्या कहते हैं और क्या करते हैं उन्हें खुद पता नहीं रहता है। शब्दों पर उनका बिलकुल नियंत्रण नहीं है।

सपा से मिला साथ

हालांकि, राहुल की टिप्पणी पर उन्हें समाजवादी पार्टी के नेताओं का साथ भी मिला है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत तो नहीं है। उनकी कार्यप्रणाली वैसी नहीं है। जो संत होता है, उसके कर्म और मन में हमेशा जनकल्याण होता है।

हालांकि, कभी कांग्रेस में ही रह चुके और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह के निंदनीय बयान से जाहिर कर दिया है कि वह पप्पू ही है। उन्होंने कहा कि राहुल ने योगी पर इस तरह का बयान देकर हिंदुओं और गोरक्षनाथ मठ का अपमान किया है। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राहुल के सलाहकारों को सावधानी बरतने की जरूरत

राहुल जिस तरह मसखरेपन से भरे बयान दे रहे हैं, यह साफ पता चल जा रहा है कि उनमें राजनीतिक परिपक्वता की कमी है। किसी संत को ठग बताना यह बता देता है कि उन्हें भारतीय समाज का ज्ञान नहीं है। उनके सलाहकारों को संभल कर बरतने की जरूरत है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version