पाकिस्तान के अंदर ही पंजाब को खतरा! मरियम नवाज के बयान से मची सियासी हलचल

Punjab faces a threat from within Pakistan Maryam Nawaz statement sparks a political stir

पड़ोसी देश पाकिस्तान के पेरशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान अंदर ही अंदर जल रहा है। पहले पीओके में मचा बवाल उसके बाद सिंध प्रांत और बलूचिस्तान में बवाल मचा है। इन बवालों की बीच पंजाब के पाकिस्तान प्रांत की मुख्यमंत्री मरीयम नवाज ने एक बड़ा बयान दे दिया। मरीयम की माने तो उनके ही देश में पंजाब प्रांत सुरक्षित नहीं है। पंजाब को अपने देश के ही प्रांतो से खतरा है। मरियम ने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब को भारत और अफगानिस्तान से नही बल्कि पाकिस्तान के प्रांतो से ही खतरा है। मरियम के बयान के बाद सूबे में सियासत ने तो जोर पकड़ा ही साथ ही साथ पाकिस्तान के अंदर के हालात भी दुनिया के सामने आ गए।
क्या कहा पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम लाहौर में AI टेक्नोलॉजी से जुड़े एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा, “दुर्भाग्य की बात है कि (पंजाब) को जो खतरा है, वह मेरे पड़ोसी देशों से कम और मेरे पड़ोसी प्रांतों से ज्यादा है।”मरियम ने साफ किया कि पंजाब में आंतकवाद पड़ोसी देशों नही ब्लकि पड़ोसी प्रांतो से घुसता है। मरियम ने कहा कि शुक्र है कि पंजाब इसके बाद भी सुरक्षित है।

किन प्रांतो पर इशारा था मरियम का

मरयिम का इशारा सीधे सीधे बलूचिस्तान, सिंधु और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा से है। मरियम ने पंजाब प्रांत की कानून व्यवस्था की तारीफ की। और कहा कि आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की मामले में पाकिस्तान बहुत आगे है।
पाकिस्तान में प्रांतो पर गरमा रही है राजनीति
पाकिस्तान में प्रांतो को लेकर राजनीति पहले ही गरमा रही है। आर्मी चीफ असमी मुनीर चाहते है कि पाकिस्तान के प्रांतो को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट दिया जाए खासकर सिंधु प्रांत को । दऱअसल इस तरह के किसी फैसले के पीछे मुनीर की महत्तावकांक्षा के तौर पर माना जा रहा है और इसी के चलते उनके आसिफ अली जरदारी से रिश्तों में तल्खी चल रही है।

Exit mobile version