Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

लोकसभा चुनाव 2024: महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने संभाली पति ​ज्योतिरादित्य के प्रचार की कमान

DigitalDesk by DigitalDesk
April 1, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Priyadarshini Raje Scindia husband Jyotiraditya election campaign command Guna Lok Sabha seat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के प्रचार की गर्मी मध्यप्रदेश में भी धीरे धीरे अब बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश बीजेपी ने जहां प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी के नामों का एलान कर दिया है वहीं कांग्रेस अब भी खंडवा और ग्वालियर सीट पर अब तक प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है। प्रचार की गर्मी के बीच हम बात कर रहे हैं हाई प्रोफाइल सीट गुना की। जहां बीजेपी की टिकट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस से राव यादवेन्द्र सिंह मैदान में हैं।

  • गुना लोकसभा सीट पर कर रहीं चुनाव प्रचार
  • महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगी प्रियदर्शनी राजे
  • शिवपुरी के खोड़ से की चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत
  • चंदेरी में मातृशक्ति कार्यक्रम में शामिल
  • किला कोठी और मुंगावली में भी वोट मांगने जाएंगी
  • अशोकनगर में करेंगी मातृशक्ति को संबोधित

गुना लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय नज़र आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता से भी उनका समन्वय और संवाद जारी है। बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सपोर्ट करने के लिए उनके परिवार के सदस्य भी एक बार फिर उनके साथ मैदान में नजर आ रहे हैं। सिंधिया की पत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से फ्लाइट द्वारा ग्वालियर पहुचीं जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। ज्योति​रादित्य सिंधिया जहां अपने क्षेत्र में प्रचार करते नजर आ रहे हैं वहीं अब गुना में महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं। प्रियदर्शनी राजे ने शिवपुरी जिले के खोड़ से चुनाव प्रचार का आगाज किया।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

‘महाराज के लिये वोट करेंगी महिलाएं’

गुना लोकसभा से सिंधिया को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में जिस तरह से हम हर बार जाते हैं इस बार भी वैसे हम गुना संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने उतरेंगी और चुनाव का प्रचार करेंगी। प्रियदर्शनी ने सवाल करते हुए कहा आप लोग ग्राउंड पर रहते हैं। वे ही पूछना चाहती हैं कि आप बताइए गुना में क्या स्थिति रहेगी। वहीं उनसे जब गुना में कांग्रेस की ओर से यादव कार्ड खेले जाने को लेकर सवाल किया तो प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि यह राजनीतिक बातें मत कीजिए। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा इस बार इलेक्शन बहुत अच्छा रहेगा। इस बार महिलाएं भी निकलेंगी और वोट करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा एमपी में विकास हो रहा है। 30 साल हो गए उनकी शादी को, वे देख रहीं हैं कितना विकास हुआ है। महाराज के हाथ और महाराज के परिवार के हाथ क्षेत्र का विकास हुआ है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। उस समय भी उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भी जमकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ चुनाव का प्रचार किया था, हालांकि 2019 में सिंधिया चुनाव हार गये थे।

Post Views: 439
Tags: #command#Guna Lok Sabha Seat#Jyotiraditya Scindia #election campaign#Priyadarshini Raje Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version