Thursday, September 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

PM-विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आज 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 19, 2026
in मुख्य समाचार
0
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Share Market: पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का असर, गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 555 अंक टूटा; कच्चा तेल और बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई चिंता

September 24, 2026
Missile attack off Oman coast Indian sailors death heightened maritime security concerns

ओमान तट पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत से बढ़ी समुद्री सुरक्षा की चिंता

September 24, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना देश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और युवाओं को औपचारिक कार्यबल से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

99,446 करोड़ रुपये का है कुल परिव्यय

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का कुल परिव्यय 99,446 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इस योजना का लक्ष्य अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। सरकार का मानना है कि यह योजना रोजगार बढ़ाने के साथ-साथ उद्योगों और संस्थानों को नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रोत्साहित करेगी।

1.92 करोड़ युवाओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत लगभग 1.92 करोड़ ऐसे लाभार्थियों को फायदा मिलने का अनुमान है, जो पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश करेंगे। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ सामाजिक सुरक्षा और अन्य रोजगार संबंधी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

15 लाख रोजगार अवसर पहले ही सृजित

सरकार की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार इस योजना के प्रारंभिक चरण में ही लगभग 15 लाख रोजगार अवसर अब तक सृजित किए जा चुके हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि इस योजना को देश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन की गति को अधिक तेज करने और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बल

विशेषज्ञों का मानना है कि PM-VBRY योजना से उद्योग, सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में नई भर्तियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का उद्देश्य रोजगार आधारित विकास मॉडल के जरिए अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ना है। आज के कार्यक्रम में लाभार्थियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता भी रहने की संभावना है। योजना के तहत जारी की जा रही प्रोत्साहन राशि रोजगार सृजन की प्रक्रिया को और गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags: #PM Viksit Bharat Rojgar Yojana#PM-VBRY #Incentive amount #Ambitious scheme #Employment opportunities #PM Modi PM Viksit Bharat Rojgar Yojana #Incentive amount of ₹2400 crore released
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version