Friday, June 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश में जनजातीय विभाग में शिक्षक भर्ती की तैयारी, खाली पदों का मांगा गया ब्यौरा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, सरकारी नौकरी
0
Tribal Affairs Department Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मोहन सरकार के जनजातीय कार्य विभाग ने स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे विभाग में संभावित भर्ती प्रक्रिया की बड़ी तैयारी माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार Tribal Affairs Department Madhya Pradesh के सहायक आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी प्राचार्यों, संकुल प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर रिक्त शिक्षकों के पदों का विस्तृत ब्यौरा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विभाग ने आश्रम शालाओं, छात्रावासों, ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों और माता शबरी आवासीय परिसरों में खाली पड़े पदों की जानकारी भी मांगी है। माना जा रहा है कि विभाग प्रदेशभर में वास्तविक रिक्तियों का आंकड़ा तैयार कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है।

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश में पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी Bhopal में हाल ही में हुए प्रदर्शन और डीपीई घेराव के बाद सरकार और विभाग पर दबाव बढ़ा था। अभ्यर्थियों का कहना है कि जनजातीय कार्य विभाग में करीब 16 हजार पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभागीय आदेश सामने आने के बाद भर्ती की उम्मीद लगाए बैठे हजारों युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। अभ्यर्थियों का मानना है कि रिक्त पदों की जानकारी जुटाना भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का पहला बड़ा संकेत हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि विभाग जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करता है तो इससे आदिवासी अंचलों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। फिलहाल सभी की नजर सरकार और जनजातीय कार्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Post Views: 117
Tags: #teacher recruitment in the tribal department in Madhya Pradesh#Tribal Affairs Department Madhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version