Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार SIR बवाल: जिन 10 सीटों से सबसे ज्यादा नाम हटे, 2020 में किसका चला था सिक्का?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2025
in स्पेशल
0
Political stir after more than 65 lakh names were removed from the voter list
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार SIR बवाल: जिन 10 सीटों से सबसे ज्यादा नाम हटे, 2020 में किसका चला था सिक्का?

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 65 लाख से अधिक नामों को मतदाता सूची से हटाए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से साफ हुआ कि गोपालगंज, किशनगंज, मोतिहारी, कुचायकोट जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक नामों की कटौती हुई है। इनमें से अधिकांश सीटें 2020 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए के पाले में गई थीं, जिससे राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है।

Related posts

रेंटल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड: इन देशों में बढ़ता चलन.. किराया दें और करें दिन भर मौज—म​स्ती…इस सर्विस के हैं ये सख्त नियम और सीमाएं

रेंटल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड: इन देशों में बढ़ता चलन.. किराया दें और करें दिन भर मौज—म​स्ती…इस सर्विस के हैं ये सख्त नियम और सीमाएं

June 9, 2026
five Chakravyuha of Lord Krishna

धर्म की जीत के लिए रची गईं रणनीतियां: श्रीकृष्ण के पांच चक्रव्यूह जिन्होंने बदल दिया महाभारत का इतिहास

June 9, 2026

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें बड़ी संख्या में मृतक, स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर बस चुके लोग, और एक से अधिक जगहों पर नाम वाले लोग शामिल हैं। वहीं विपक्ष का आरोप है कि यह “सुनियोजित साजिश” हो सकती है, जिससे जनसमर्थन को प्रभावित किया जा सके।

कहां से कटे सबसे ज्यादा नाम?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार

पटना: 3,95,500 नाम हटे

मधुबनी: 3,52,545 नाम

पूर्वी चंपारण: 3,16,793 नाम

गोपालगंज: 3,10,363 नाम

किशनगंज: लगभग 2.5 लाख

पूर्णिया, भागलपुर, मोतिहारी, कुचायकोट, कटिहार सहित अन्य जिले भी सूची में शामिल हैं

2024 की मतदाता सूची की तुलना में गोपालगंज में 13.9%, किशनगंज में 10.5%, पूर्णिया में 9.7%, मधुबनी में 8.7%, और भागलपुर में 7.8% मतदाताओं को हटाया गया है। यह कटौती राज्य की कुल मतदाता संख्या का करीब 6.5% है, जोकि किसी भी राज्य चुनाव की पूर्व तैयारी में असाधारण मानी जा रही है।

2020 में किसका रहा दबदबा इन सीटों पर?

चुनाव विश्लेषकों के अनुसार SIR के तहत जिन 10 विधानसभा सीटों से सबसे ज्यादा नाम हटे हैं। वहां वर्ष 2020 में 7 सीटें सत्तारूढ़ एनडीए (BJP-JDU) के पास थीं। 3 सीटों पर महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और वामपंथी दल) को जीत मिली थी।

इन प्रमुख सीटों का 2020 का चुनावी परिणाम

विधानसभा सीट 2020 विजेता पार्टी प्रमुख प्रतिद्वंदी नाम कटौती स्तर
गोपालगंज BJP RJD सबसे अधिक (13.9%)
कुचायकोट JDU RJD उच्च
किशनगंज कांग्रेस AIMIM अत्यधिक (10.5%)
मोतिहारी BJP INC उच्च
मधुबनी BJP CPI(ML) बहुत अधिक (8.7%)
पूर्णिया JDU RJD काफी (9.7%)
भागलपुर BJP RJD उल्लेखनीय (7.8%)
कटिहार JDU INC मध्यम
अररिया RJD BJP अपेक्षाकृत कम
सीतामढ़ी BJP CPI मध्यम

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि सबसे ज्यादा प्रभावित सीटों पर 70% से अधिक हिस्सेदारी 2020 में एनडीए के पास थी। इसीलिए सत्तारूढ़ गठबंधन की बेचैनी स्वाभाविक है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, “यह केवल डेटा क्लीनिंग नहीं है, यह मताधिकार से वंचित करने की योजना है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सफाई दी। “नाम वही कटे हैं जो या तो मृत हो चुके थे या दूसरी जगह ट्रांसफर हो गए थे। विपक्ष बिना वजह भ्रम फैला रहा है।

नाम क्यों हटाए गए?

चुनाव आयोग ने SIR के तहत नाम कटौती को तर्कसंगत बताते हुए कहा 22 लाख नाम उन मतदाताओं के थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 36 लाख वे लोग थे जो अब स्थायी रूप से अन्य राज्यों/शहरों में रह रहे हैं। 7 लाख नाम दोहराव की वजह से हटाए गए हैं। आयोग के अनुसार जिनका नाम गलत तरीके से कट गया है। वे 1 सितंबर 2025 तक फॉर्म 6 भरकर अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं।

राजनीतिक असर और आगे की राह
SIR की प्रक्रिया ने बिहार की चुनावी ज़मीन को गर्मा दिया है। विपक्ष इसे एक सुनियोजित रणनीति बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इसे “डिजिटल सफाई” का नाम दे रहा है। आगामी 2025 विधानसभा चुनाव या 2026 लोकसभा चुनाव में इन नामों की बहाली या कटौती का असर निर्णायक हो सकता है, खासकर करीबी मुकाबले वाली सीटों पर। मतदाता जागरूकता और सूची की पारदर्शिता को लेकर अब सामाजिक संगठनों और मीडिया की भूमिका और भी अहम हो गई है।

बिहार में मतदाता सूची से नामों की कटौती ने राजनीतिक समीकरणों को झकझोर दिया है। जिन क्षेत्रों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती हुई है, वहां का पिछला चुनावी इतिहास और आगामी रणनीति दोनों को अब नए सिरे से समझना होगा। विपक्ष और सत्ता दोनों के लिए यह नामों की गणित, अगली चुनावी बाज़ी का आधार बन सकती है।..( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 114
Tags: #Political stir after more than 65 lakh names were removed
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version