Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी और शाह का चंडीगढ़ दौरा, वर्षों बाद खुली पंजाब सीएम आवास के सामने की यह सड़क

DigitalDesk by DigitalDesk
December 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
PM Narendra Modi Chandigarh will review three new criminal laws
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मंगलवार 3 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज PEC में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग भी लेंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करना है।

  • पीएम नरेंद्र मोदी तीन नए आपराधिक कानून की समीक्षा करेंगे
  • आज चंडीगढ़ जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, शाह भी होंगे साथ
  • पीएम का प्लान चंडीगढ़ पुलिस ने किया 100 फीसदी लागू
  • पीएम मोदी 3 नए क्रिमिनल कानूनों की करेंगे समीक्षा
  • पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में करेंगे कानूनों की समीक्षा
  • चंडीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
  • चंडीगढ़ को किया गया नो फ्लाइंग जोन घोषित
  • दिल्ली की एजेंसियों ने ली सुरक्षा की जिम्मेदारी
  • आपराधिक कानूनों की पीएम करेंगे समीक्षा
  • पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम तीन नए कानूनों पहला भारतीय न्याय संहिता BJS और दूसरा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BCSS, तीसरा भारतीय साक्ष्य अधिनियम BEA के इंप्लिमेंटेशन को लेकर आयोजित किया जा रहा है। यह कानून 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू किए गए थे। सबसे खास तो बात यह है कि चंडीगढ़ पुलिस का नाम इन कानूनों को 100 फीसदी लागू करने में सबसे उपर है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पुलिस की इसे लेकर सराहना करेंगे।

Related posts

Public welfare camp in MP

एमपी में जनकल्याण शिविर… अब पहुंचेगी जनता के द्वार मोहन सरकार

June 8, 2026
Patna biggest coaching hub

कोटा के बाद पटना: कैसे बना पूर्वी भारत का सबसे बड़ा कोचिंग हब? जानें 15 हजार करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था की सच्चाई

June 8, 2026

पीएम के कार्यक्रम के चलते कई मुख्य सड़कें रहेंगी बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर की कई मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है। वहीं कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। एक दिन पहले सोमवार को पुलिस की ओर से पीएम विजिट को लेकर फाइनल रिहर्सल भी की गई। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, ट्रांसपोर्ट चौक के साथ राजिंदरा पार्क से पेेक तक कुछ सड़कों पर ट्रॉफिक बंद रखा गया। जिसके चलते वाहन चालकों को जाम में जूझना पड़ा। वहीं पीएम की सुरक्षा को देखते हुए करीब चार हजार से अधिक जवान तैनात किये गये हैं।

मोदी-शाह के होर्डिंग से पटा पूरा शहर

आज पीएम नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ आ रहे हैं। ऐसे में बीजेपी की ओर भी कई इंतजाम किये गये हैं। शहर में जगह जगह मोदी-शाह के होर्डिंग लगाए गए है। स्वागत द्धार बनाए गए है। वहीं मध्य मार्ग समेत कई रास्तों और चौक चौराहों को बैनर से सजाया गया है। बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस समय पंचकूला में हैं, वे वहां से सीधे पेक पहुंचेंगे।

वर्षों बाद खुली पंजाब सीएम आवास के सामने की सड़क

प्रधानमंत्री मोदी के दाैरे को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के सरकारी निवास के पास की सड़क काफी साल से बंद थी, जिसे अब खोल दिया गया है। बता दें इस सड़क को पहले हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद भी नहीं खोला गया था। लेकिन पीएम मोद के कार्यक्रम के चलते पुलिस प्रशासन ने इस सड़क को खोल दिया है। बता दें राजिंद्रा पार्क में पीएम का चोपर उतेगा। ऐसे में इस सड़क पर लगे बेरिकेट्स को हटाकर सड़क पर बने गड्ढों को भी भर दिया गया है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 325
Tags: #new criminal laws#PM Narendra Modi Chandigarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version