20 सितंबर को चीनी अखिल बाजार निगरानी व प्रबंधन ब्यूरो से मिली
खबर के अनुसार एकीकृत सामाजिक क्रेडिट कोड प्रणाली, जिसे आधिकारिक
तौर पर 1 अक्टूबर, 2015 को लागू किया गया था, जल्द ही अपनी 11वीं वर्षगांठ
मनाएगी।
एकीकृत सामाजिक क्रेडिट कोड प्रणाली के पूर्ण कार्यान्वयन ने चीन की कानूनी
व्यक्तियों और अन्य संगठनों की पहचान प्रणाली को दिन-ब-दिन परिपूर्ण
बनाया है, अव्यवस्थित प्रबंधन स्थिति में धीरे-धीरे सुधार किया है, और एक
एकीकृत राष्ट्रीय बाजार के निर्माण के लिए एक ठोस डिजिटल आधार तैयार
किया है।
पिछले 11 वर्षों में, बाजार निगरानी व प्रबंधन, संगठनात्मक संरचना और
कर्मचारी व्यवस्था, और नागरिक मामलों सहित 19 विभागों ने उद्यमों,
व्यक्तिगत व्यवसायों, सरकारी एजेंसियों, सार्वजनिक संस्थानों और सामाजिक
संगठनों सहित 36 प्रकार की संस्थाओं को कोड आवंटित करने के लिए एकीकृत
सामाजिक क्रेडिट कोड प्रणाली का उपयोग किया है। देशभर में एकीकृत
सामाजिक क्रेडिट कोड वाली संस्थाओं की कुल संख्या 33.3 करोड़ तक पहुंच गई
है।
गौरतलब है कि प्राथमिक पहचानकर्ता के रूप में एकीकृत सामाजिक क्रेडिट
कोड को चीन की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के सभी पहलुओं में
गहराई से एकीकृत किया गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





