Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी देंगे देश के 103 शहरों को आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात….MP के भी इन रेलवे स्टेशन का किया कायाकल्प..जानें क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना

DigitalDesk by DigitalDesk
May 21, 2025
in स्पेशल
0
PM Modi will gift modern railway stations to 103 cities of the country
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देशभर के 103 आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम इन सभी स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्यप्रदेश के भी छह रेलवे स्टेशनों को भी नए स्वरूप में जनता को समर्पित किया जाएगा।

रेल मंत्रालय की माने तो यह योजना देश के छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रारंभ की गई है। उद्घाटन किए जाने वाले ये सभी 103 स्टेशन देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

देश के 103 स्टेशनों में से प्रमुख स्टेशन

  • इतवारी (अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन) – नागपुर, महाराष्ट्र
  • कर्चना – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
  • चिरायिनकीझु – तिरुवनंतपुरम, केरल
  • उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर – छत्तीसगढ़
  • थावे जंक्शन, पीरपैंती – बिहार

मध्यप्रदेश के ये रेलवे स्टेशन होंगे आधुनिकीकृत

मध्यप्रदेश के छह स्टेशनों के पुनर्विकास पर करीब ₹86 करोड़ से अधिक की लागत आई है। जिसमें रेल यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं को प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को भी समाहित किया गया है।

कटनी साउथ रेलवे स्टेशन

कटनी स्टेशन अब अपने खनन क्षेत्र की पहचान को दर्शाता है। जिससे स्थानीय औद्योगिक इतिहास को भी संरक्षित किया गया है।

श्रीधाम (Shridham)

यहाँ के विकास में मैहर मंदिर की आध्यात्मिकता को शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को धार्मिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

नर्मदापुरम में नर्मदा संस्कृति की झलक
नर्मदापुरम में लगभग ₹26 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को विकास किया गया है। विकसित रेलवे स्टेशन पर नर्मदा संस्कृति की झलक मिलती है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करती है।

शाजापुर
शाजापुर रेलवे स्टेशन पर 140 वर्गमीटर का ‘आर्ट एंड कल्चर ज़ोन’ बनाया गया है। यह स्थानीय परंपराओं और कला को प्रदर्शित करता है।

सिवनी
सिवनी रेलवे स्टेशन के समीप पेंच नेशनल पार्क है। इस स्टेशन में वन्यजीव थीम को अपनाया गया है। जिससे पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

ओरछा राम राजा की नगरी
बुंदेली विरासत को समाहित करते हुए ओरछा रेलवे स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पारंपरिक स्थापत्य कला का समावेश किया गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ भारतीय रेलवे का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिसके तहत 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके ये विकास किया जा रहा है। इन सभी स्टेशनों को न केवल आधुनिक तकनीक रूप से उन्नत बनाया जा रहा है, बल्कि स्थानीय संस्कृति के साथ वास्तुकला को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन सभी स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ जोड़ी गई हैंं।

  • कवर प्लेटफॉर्म और एलईडी लाइटिंग
  • नवीन टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय
  • डिजिटल डिस्प्ले और सूचना प्रणाली
  • दिव्यांगजनों के लिए सुलभ सुविधाएँ

योजना का मुख्य उद्देश्य
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का उद्देश्य भारतीय रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करना है। जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो और स्थानीय संस्कृति को संरक्षित किया जा सके। मध्यप्रदेश के इन सभी छह स्टेशनों का पुनर्विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को देश के 103 रेलवे स्टेशनों के साथ उद्घाटन करेंगे।

Tags: #PM Modi gift modern railway stations #103 cities of the country
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version