Sunday, November 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Mann Ki Baat: शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ

DigitalDesk by DigitalDesk
June 28, 2026
in मुख्य समाचार
0
Mann Ki Baat: शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ

शादियों में करोड़ों की सजावट, आतिशबाजी और शाही दावतें तो अक्सर देखने को मिलती हैं… लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक परिवार ने शादी को समाजसेवा का ऐसा माध्यम बनाया कि उसकी गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ तक पहुंच गई। बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार ने अपने बेटे की शादी में मेहमानों को सिर्फ भोजन नहीं कराया, बल्कि पूरे गांव के 3500 लोगों को एक लाख रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवच देकर नई मिसाल कायम कर दी।

Related posts

PM Modi arrives in Bastar for Diwali celebrates the festival among soldiers

Diwali 2026: दीपावली पर बस्तर पहुंचे पीएम मोदी… जवानों के बीच दिवाली …नक्सलवाद पर बोले… नक्सलवाद पर जीत, खतरा अभी बाकी!

November 8, 2026
Yogi major message on Ayodhya No more bullets will be fired at Ram devotees

Diwali 2026:अयोध्या पर योगी का बड़ा संदेश…रामभक्तों पर अब नहीं चलेंगी गोलियां!…जय श्रीराम बोलने पर अब नहीं चलेंगे डंडे

November 8, 2026
  • शादी बनी समाजसेवा की मिसाल
  • 3500 ग्रामीणों को मिला बीमा कवच
  • PM मोदी ने की खुलकर सराहना
  • खर्च नहीं, सुरक्षा पर लगाया दांव
  • एक परिवार, पूरे गांव की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में इस अनोखी पहल का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के लिए सोचने वाले ऐसे परिवार देश के लिए प्रेरणा हैं। पीएम ने कहा कि पेठकर परिवार ने शादी को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर एक ऐसा संदेश दिया है, जिसे पूरे देश को अपनाना चाहिए।
बहादुरपुरा गांव में करीब 3600 लोग रहते हैं। यहां अधिकांश परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर हैं। गांव में अक्सर सांप काटने, जंगली जानवरों के हमले, सड़क दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं जैसी घटनाएं होती रहती हैं। आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार समय पर इलाज भी नहीं करा पाते। इसी परेशानी को देखते हुए पेठकर परिवार ने शादी के अवसर पर गांव के मतदाता सूची में शामिल करीब 3500 लोगों का एक लाख रुपये तक का बीमा कराने का फैसला किया।
दूल्हे के बड़े भाई अनूप पेठकर का कहना है कि उनका परिवार हमेशा समाजहित में काम करने की सोच रखता है। इससे पहले भी परिवार ने हेलमेट वितरण और बीमा शिविर आयोजित कर एक ही दिन में करीब 900 लोगों का बीमा कराया था। इस बार उन्होंने शादी को समाजसेवा से जोड़ते हुए पूरे गांव को सुरक्षा देने का संकल्प लिया।
दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर का कहना है कि उन्होंने गांव के किसानों और गरीब परिवारों की परेशानियों को करीब से देखा है। कई बार दुर्घटना के बाद इलाज के लिए पैसे नहीं होते, इसलिए शादी के सबसे बड़े अवसर को गांव के लिए “सुरक्षा का उपहार” बनाने का फैसला लिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी की सराहना मिलने के बाद अब यह पहल पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। पेठकर परिवार का संदेश साफ है—यदि शादी जैसे आयोजनों का एक हिस्सा समाज की भलाई के लिए समर्पित किया जाए, तो हजारों लोगों की जिंदगी सुरक्षित और बेहतर बनाई जा सकती है।
एक तरफ जहां शादियों में दिखावे पर करोड़ों खर्च किए जाते हैं… वहीं महाराष्ट्र के इस परिवार ने साबित कर दिया कि असली शान खर्च में नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए काम में होती है। शायद यही वजह है कि अब इस शादी की चर्चा सिर्फ गांव तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रही है।

Tags: #PM Modi #Mann Ki Baat #Praise for the family
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version