27 जून 2026: पेट्रोल, डीजल और CNG के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं कीमतें

पेट्रोल, डीज़ल और CNG की नई कीमतें घोषित: 27 जून के लिए शहर-वार दरें देखें
Petrol Diesel prices 27 june, 2026: शनिवार, 27 जून, 2026 को पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऑयल मार्केट कंपनियां (OMCs) और नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव करती हैं। सुबह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और इसमें बड़ी साप्ताहिक गिरावट की आशंका है क्योंकि सप्लाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं; होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से फंसे हुए और तेल टैंकर निकल रहे हैं।

कम हो रही है क्रूड ऑयल की कीमतें
इस बीच अमेरिका इजराइल और इरान के बीच शांति समझौते के चलते अब सप्लाई से जुड़ी परेशानिंया कम हो सकती हैं।
इसी के चलते अब ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 19 सेंट या 0.25% गिरकर $75.07 प्रति बैरल हो गया, और US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 13 सेंट या 0.18% गिरकर $71.79 प्रति बैरल हो गया। गुरुवार को ओमान के पास एक अज्ञात वस्तु के टकराने से एक कार्गो जहाज के क्षतिग्रस्त होने के बाद तेल की दोनों प्रमुख कीमतों में 2% से ज़्यादा की उछाल आई थी, जिसके कारण UN की शिपिंग एजेंसी को अपनी स्वैच्छिक निकासी योजना रोकनी पड़ी थी।
जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में 27 जून को पेट्रोल के दाम 102.12 रूपए प्रति लीटर हैं वहीं मुंबई में 111.18और कोलकाता 113.47 साथ ही चेन्नई में 107.77 प्रति लीटर है।
वहीं अगर डीजल की बात करें तो डीजल
नई दिल्ली में 95.20 प्रति लीटर ,मुंबई में 97.83 और
कोलकाता में 99.82 प्रति लीटर और चेन्नई 99.55 का प्रति लीटर मिल रहा है।

Exit mobile version