Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नूंह हिंसा:मुसलमानों के बहिष्कार के आह्वान के खिलाफ SC में याचिका दायर,इस वीडियो का दिया हवाला

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Petition filed Supreme Court
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में नूंह में हिंसा के बाद मुसलमानों के बहिष्कार के आह्वान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। शाहीन अब्दुल्ला की ओर से दायर इस याचिका में नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में दिए जा रहे नफरत भरे भाषण का मुद्दा उठाया गया है। इस याचिका में 2 अगस्त को हिसार जिले के हांसी में हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई यात्रा से संबंधित एक वीडियो का भी हवाला दिया गया है।

  • पोस्टर और भाषण में अल्पसंख्यकों का बहिष्कार
  • काम पर रखने वालों को दिया जाएगा गद्दार करार!
  • अल्पसंख्यकों के खिलाफ बनाया जा रहा माहौल
  • आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान
  • पुलिस की मौजूदगी में दी चेतावनी
  • चेतावनी का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल
  • 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में जिस हांसी के वीडियो का जिक्र किया गया है। वह 31 जुलाई को नूंह में हुए दंगे के दो दिन बाद 2 अगस्त का है। उस दिन हांसी में कुछ हिंदू संगठनों की ओर से पूरे बाजार में यात्रा निकाली थी। इसमें स्थानीय दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे किसी भी बाहरी मुस्लिम को काम पर न रखें। बता दें नूंह में हुई हिंसा के बाद गुरुग्राम, पलवल, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में तनाव देखने को मिला था। इसके बाद अब पोस्टर और भाषण के जरिए अल्पसंख्यकों का आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया जा रहा है। हालात ये हैं कि पुलिस की मौजूदगी में यह बात भी कही जा रही है कि मुस्लमानों को नौकरी पर रखने की स्थिति में ऐसे लोग गद्दार कहलाएंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

धमकी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हिसार एसपी के आदेश पर यात्रा में शामिल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने कृष्ण गुर्जर, परविंदर लोहान, भूपेन्द्र राठौड़, विनोद और 12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया था। हालांकि मामला दर्ज होने और वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के लोग हांसी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और खेद जताया। इस वीडियो में हिंदू समुदाय के कुछ लोग हांसी के बाजार में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दुकानदारों को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने किसी बाहरी मुस्लिम को काम पर रखा है तो उन्हें दो दिन में हटा दें। ये लोग वीडियो में यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि दुकानों के बाहर पोस्टर लगाकर मुस्लिमों को नौकरी देने वाले दुकानदारों का बहिष्कार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में ऐसे लोगों के नफरत भरे भाषण पर रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सीजेआई के सामने कुछ उदाहरण दिए। सिब्बल ने बताया कि हरियाणा में कुछ लोग जो एक खास समुदाय के लोगों को रोजगार देते हैं। उन्हें ‘देशद्रोही’ कहकर संबोधित किया जा रहा है।

रैलियों में किया जा रहा खास समुदाय को बदनाम

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि ऐसी रैलियां एक खास समुदाय को बदनाम करती हैं और खुलेआम हिंसा और लोगों की हत्या का आह्वान करती हैं। इसका असर सिर्फ उन इलाकों तक ही सीमित नहीं है जो इस वक्त सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहे हैं, बल्कि इससे दूसरे इलाकों में भी सांप्रदायिक तनाव बढ़ता है। ऐसे में याचिकाकर्ता ने प्रार्थना की कि राज्य और जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए कि वह इस तरह की नफरत भरी भाषण वाली रैलियों की अनुमति न दे क्योंकि इससे सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होगा। गौरतलब है कि नूंह दंगे के बाद वीएचपी और अन्य हिंदू संगठनों ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रैलियां निकालने का ऐलान किया था। इसे लेकर दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया था कि इन रैलियों में कोई भी भड़काऊ भाषण न दिया जाए। नूंह हिंसा में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Post Views: 208
Tags: Haryana Nuh violence caseminority boycottpetition filedposterspeechSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version