Monday, August 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर गुस्सा…कंगना के बयान पर क्यों नाराज हुईं खापें…

DigitalDesk by DigitalDesk
August 10, 2026
in स्पेशल
0
gutter generation remark
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Story of Switzerland

न तेल, न बड़ा बाजार, फिर भी दुनिया के अमीर देशों में शामिल है स्विट्जरलैंड

August 10, 2026
Gold Rate Today: 10 अगस्त को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24K और 22K सोने की कीमतें देखें   

Gold Rate Today: 10 अगस्त को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24K और 22K सोने की कीमतें देखें  

August 10, 2026
हरियाणा के जींद में सर्वजातीय खाप पंचायत के ऐतिहासिक मंच से सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर बड़ा संदेश दिया गया… कंडेला गांव में आयोजित पंचायत में जिले की 25 खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए… पंचायत में गंदे गाने, गन कल्चर, नशा और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई… इसी दौरान अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को लेकर भी खाप प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया…

1. 25 खापों की पंचायत में कंगना पर नाराजगी

2. ‘गटर’ बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

3. गंदे गानों और गन कल्चर पर रोक

4. गांव-गांव कमेटियां बनाकर चलेगा अभियान

5. नशे और लिव-इन पर भी मंथन

कंगना के बयान पर क्यों नाराज हुईं खापें…

कंडेला खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर हुई पंचायत में प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज और गांवों की संस्कृति को लेकर किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी… कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को लेकर खाप प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई… पंचायत में इस बयान की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया… खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण और पारंपरिक समाज की अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है, इसलिए उसे लेकर टिप्पणी करते समय संवेदनशीलता जरूरी है…

गंदे गानों और गन कल्चर पर सख्ती…

पंचायत में गंदे गानों और गन कल्चर को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया… खाप प्रतिनिधियों ने ऐसे गानों और संस्कृति को बढ़ावा देने वालों के सामाजिक बहिष्कार की बात कही… पंचायत में कहा गया कि गानों के जरिए हथियारों का प्रदर्शन, आपराधिक छवि और अश्लीलता को बढ़ावा देना युवाओं पर नकारात्मक असर डाल रहा है… इसी वजह से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया…

नशे के खिलाफ गांव-गांव अभियान…

पंचायत में बढ़ते नशे को लेकर भी चिंता जताई गई… खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों में सूखा नशा तेजी से फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है… सरकार से सूखे नशे पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई… साथ ही गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करने का फैसला लिया गया… पंचायत में नशे की बीमारी, खराब होते सामाजिक माहौल और डीजे संस्कृति को लेकर भी चर्चा हुई…

गांवों में बनेंगी निगरानी कमेटियां…

कंडेला खाप के संरक्षक ईश्वर सिंह ने कहा कि गंदे गाने और गन कल्चर के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है… उनका कहना है कि गंदा गाना और गंदा बोलना समाज के हित में नहीं है… उन्होंने कहा कि कंडेला से इस अभियान की शुरुआत की गई है और अब गांव स्तर पर खापों की कमेटियां बनाई जाएंगी… ये कमेटियां लोगों को जागरूक करने के साथ गंदे और गन कल्चर के खिलाफ प्रचार करेंगी…

डीजे और लिव-इन पर भी चर्चा…

पंचायत में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा हुई… खाप प्रतिनिधियों ने इसे सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक व्यवस्था के संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दा बताया… इसके अलावा डीजे को लेकर भी पंचायत में फैसला लिया गया… कंडेला खाप के संरक्षक के मुताबिक खाप पंचायत के दायरे में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया गया है और इसे सख्ती से लागू करने की बात कही गई है…

क्यों महत्वपूर्ण है ये पंचायत…

जींद की इस पंचायत में लिए गए फैसले सिर्फ एक बयान की प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं हैं… खाप प्रतिनिधियों ने सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों से जुड़े कई मुद्दों को एक साथ उठाया है… एक तरफ कंगना रनौत के बयान को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, तो दूसरी तरफ गंदे गानों, गन कल्चर और नशे के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाने की घोषणा की गई…

अब बड़ा सवाल यही है कि खाप पंचायतों के ये फैसले गांवों में कितने प्रभावी तरीके से लागू होते हैं… क्या गांव स्तर पर बनने वाली कमेटियां गन कल्चर, नशे और अश्लील गानों के खिलाफ लोगों को जोड़ पाएंगी… और कंगना के बयान पर खापों की नाराजगी क्या आगे कोई बड़ा राजनीतिक या सामाजिक मुद्दा बनती है… फिलहाल जींद की 25 खापों की पंचायत ने सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक मर्यादा को लेकर अपनी नाराजगी और चिंता साफ तौर पर जाहिर कर दी है…

Tags: #Outrage over Kangana #gutter generation remark #Khaps angry at Kangana statement
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version