Tuesday, August 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

31 जुलाई को आफत की बरसात! वज्रपात के साथ आएगा तूफान, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 31, 2025
in Uncategorized
0
Weather news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज गुरुवार 31 जुलाई को देशभर के लिए मौसम के लिहाज से माह का अंतिम आज का दिन भारी साबित हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग IMD की माने तो 31 जुलाई गुरुवार के दिन को देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। खासकर उत्तर भारत और मध्य भारत के साथ पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इसके पीछे प्रमुख कारण एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली है, जिसने पूरे मौसम तंत्र को बेहद सक्रिय बना दिया है।

मौसम अलर्ट | 31 जुलाई 2025 की रिपोर्ट

इन राज्यों में खतरे की घंटी?

Related posts

Launch of the Meet in Xinjiang

"इस गर्मी, शिनच्यांग में मिलें" वैश्विक इंफ्लुएंसर अभियान की शुरुआत

August 4, 2026
Asmita Day

Gujarat Gets CWG 2030 Baton,ग्लासगो में रविवार को 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन के बाद भारत को आधिकारिक तौर पर गेम्स का झंडा और बैटन सौंपा

August 4, 2026

उत्तर भारत: दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और हिमाचल-उत्तराखंड में आज बादल पूरी तरह से छाए रहेंगे। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।
मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी तेज बारिश, बिजली गिरने और तूफानी हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत: असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड जैसे राज्यों में नदी जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना समेत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट है। हिमालयी क्षेत्र: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और लैंडस्लाइड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में बादल-बारिश और वज्रपात का डबल अटैक
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बेहद अस्थिर रहेगा। IMD के मुताबिक, बुंदेलखंड क्षेत्र (चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, झांसी) के साथ-साथ मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले जैसे प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, मेरठ, बनारस आदि में आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश की प्रबल संभावना है। गंगा, यमुना, गोमती, बेतवा, केन, शारदा, घाघरा जैसी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात, फसलों और यातायात पर असर संभव।

मौसम विभाग की सलाह
किसानों और खुले में काम कर रहे लोगों को चेतावनी: बिजली गिरने के समय खुले स्थानों, खेतों, तालाबों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। सभी नागरिकों को मौसम अपडेट्स पर नजर रखने, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। किसानों को खेतों में न रुकने और बिजली गिरने के समय आश्रय लेने की सलाह। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा टालने की अपील, क्योंकि भूस्खलन और बादल फटने का खतरा अधिक है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड में रखा है।

31 जुलाई का दिन पूरे भारत में मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आसमान में काले बादल, तेज बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान का दौर कई राज्यों में आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में सतर्क रहना, मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेना और सुरक्षात्मक उपाय अपनाना अत्यंत आवश्यक है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Weather News #Heavy rain and thunderstorm #IMD issued orange alert
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version