Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बालासोर रेल हादसा,रेलवे के इस सिस्टम की चूक ने ली 288 यात्रियों की जान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Odisha Balasore train accident
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। हादसे के दूसरे दिन शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने घटनास्थल का दौरान किया था। उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी थे। पीएम जरुरी दिशा निर्देश देकर भुवनेश्वर से दिल्ली लौट चुके हैं। रेल मंत्री अभी वहीं हैं। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रविवार को भुवनेश्वर पहुंचे। मनसुख मांडविया AIIMS का दौरा कर रेल हादस में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। पीड़ितों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेंगे। इसके लिए वे एम्स भुवनेश्वर और कटक में मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे।

  • बालासोर में ट्रिपल टेन हादसा
  • अब तक 288 लोगों की मौत
  • तेजी से पूरा किया जा रहा मरम्मत का काम
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया दावा
  • इंटरलॉकिंग सिस्टम में चूक के चलते दुर्घटना संभव
  • बुधवार से ट्रेक पर दौड़ने लगेंगी ट्रेन
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे भुवनेश्वर

वहीं रेल मंत्री ने रविवार को बालासोर में दुर्घटनास्थल पर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के मूल कारणों का पता लगा लिया गया है। वैष्णव ने कहा इंटरलॉकिंग सिस्टम में चूक के कारण दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि पटरियों से सभी क्षतिग्रस्त बोगियों को हटा दिया गया है। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक बहाली का काम पूरा करने का है। जिससे इस ट्रैक पर ट्रेन फिर से दौड़ना शुरू हो सकें।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मरम्मत में लगे 1000 से अधिक लोग

हादसे के बाद बहाली का काम जोरों पर है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक करीब एक हजार से ज्यादा लोगों की टीम मरम्मत के काम में लगी हुई है। साइट पर सात से अधिक पोकलेन मशीन, दो दुर्घटना राहत ट्रेन और तीन से चार रेलवे और रोड क्रेन को भी सेवा में लगाया गया है। इससे पहले जांचकर्ता टीम शनिवार को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे किसी मानवीय त्रुटि, सिग्नल की विफलता और अन्य संभावित कारणों की तलाश कर रही थी। अधिकारियों ने लगभग तीन दशकों में भारत में सबसे बड़ी रेल दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। जिसमें कम से कम 288 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक घायल हुए हैं। बता दें कोरोमंडल एक्सप्रेस को मुख्य लाइन में प्रवेश करने के लिए सिगनल दिया गया था लेकिन इसे हटा लिया गया। जिससे ये हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस को मुख्य लाइन में प्रवेश करने के लिए एक सिग्नल दिया गया था, लेकिन इसे हटा दिया गया। लेकिन ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश कर गई। जहां पहले से एक मालगाड़ी खड़ी थी। जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस टकरा गई। इसके बाद बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो तेज गति से आ रही थी वो कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये डिब्बे बगल के ट्रैक पर बिखर गए थे।

एम्स दिल्ली से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम पहुंची

एम्स दिल्ली के चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम 1 हजार से अधिक घायलों और 100 गंभीर रोगियों को उपचार प्रदान करने के लिए चिकित्सा उपकरणों के साथ ओडिशा के रेल दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए तैयार है। घायल व्यक्तियों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश से दस एंबुलेंस ओडिशा पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया घायल पीड़ितों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए एम्स भुवनेश्वर और कटक में मेडिकल कॉलेज जाएंगे।

Post Views: 155
Tags: Odisha Balasore Rail AccidentRailway Interlocking SystemRailway Minister Ashwini VaishnavUnion Health Minister Mansukh Mandaviya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version