Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पुजारा के बाद कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का नंबर 3 ? इन तीन खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2023
in मुख्य समाचार
0
पुजारा के बाद कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का नंबर 3 ? इन तीन खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की  टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है.  टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार के बाद टीम में बदलावों का दौर भी शुरू हो चुका है. चेतेश्वर पुजारा को बढ़ती उम्र और खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है और यंग खिलाड़ियों को मौका दिया गया . यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया हैं. पुजारा लंबे समय से टीम की 3 नंबर पोजिशन पर दीवार की तरह अडिग थे, लेकिन अब उनके जाने के बाद इस पोजिशन पर कौन खेलेगा, इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है. नंबर 3 पोजिशन के लिए भारतीय टीम में कई दावेदार, लेकिन यह 3 खिलाड़ी रेस में आगे दिखाई दें रहे हैं.चलिए आपको इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

1. यशस्वी जायसवाल पहली पसंद
टेस्ट टीम की नंबर 3 पोजिशन के लिए बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है. यशस्वी का डोमेस्टिक और आईपीएल दोनों में अच्छा प्रदर्शन रहा है , ऐसे में बीसीसीआई और भारतीय टीम जायसवाल को टीम में शामिल कर सकती है. आम तौर पर जायसवाल ओपनिंग करते है , लेकिन रोहित और गिल के रहने से यशस्वी को ओपनिंग स्लॉट नहीं मिलेगा. बता दें कि ईरानी कप में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया था.

 

2.ऋतुराज गायकवाड़ है अनुभवी
आईपीएल और डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन का फल बीसीसीआई ने ऋतुराज को दिया है. ऋतुराज को टेस्ट टीम में जगह दी गई है. अपने स्टेट के लिए गायकवाड़ नंबर 3 पर ही खेलते है और उन्हें इस पोजिशन पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव है. गायकवाड़ के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 30 मैचों में में 4 शतक भी दर्ज है.

 

3. शुभमन गिल को छोड़नी होगी जगह
शुभमन गिल इस समय भारतीय टीम के ओपनर है, लेकिन नए खिलाड़ियों के आने से टीम शुभमन को तीसरी पोजिशन पर शिफ्ट कर सकती है. शुभमन को भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का अच्छा खासा अनुभव है. वे अपने क्रिकेटिंग करियर के शुरूआती दिनों से ही नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे. लेकिन टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने ओपनिंग शुरू कर दी.

हालांकि इसके अलावा नंबर 4 और नंबर 5 पर खेलने वाले विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि टीम में नए यंग खिलाड़ी शामिल किए जा रहे है. ऐसे में उन खिलाड़ियों पर से दबाब हटाने के लिए बीसीसीआई यह कदम उठा सकता है.

Post Views: 309
Tags: BCCIIndian Cricket Teamriturajgaikwadyashasvi jaiswal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version