नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) 5 से 10 नवंबर, 2026 तक चीन के महानगर शांगहाई में
नया युग, साझा भविष्य की स्थायी थीम के तहत आयोजित होने जा रहा है। विश्व के पहले राष्ट्रीय
स्तर के आयात-समर्पित एक्सपो के रूप में, CIIE अब एक सामान्य व्यापार मेले से कहीं आगे बढ़ चुका
है। यह चीन की खुलापन-उन्मुख रणनीति का एक संरचनात्मक स्तंभ और ऐसे समय में वैश्विक
आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर करने का एक महत्वपूर्ण तंत्र बन गया है, जब बहुपक्षवाद लगातार प्रतिकूल
परिस्थितियों का सामना कर रहा है।
2026 का यह संस्करण अब तक का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे महत्वाकांक्षी आयोजन होने
जा रहा है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि चीन अपने विशाल घरेलू बाजार को साझा वैश्विक
अवसर में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिकॉर्ड पैमाना और अभूतपूर्व भागीदारी
नौवें CIIE के विशाल आंकड़े वैश्विक व्यापार प्रणाली में इसके अद्वितीय आकर्षण को स्पष्ट रूप से
दर्शाते हैं। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, कुल प्रदर्शनी क्षेत्र पहली बार 4,40,000 वर्ग मीटर से
अधिक होगा, जिसमें 162 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की 4,142 विदेशी कंपनियां भाग लेंगी।
अकेले उद्यम प्रदर्शनी का क्षेत्रफल 3,70,000 वर्ग मीटर से अधिक होगा, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में
प्रतिभागी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों और उद्योग जगत के
दिग्गजों की संख्या पहली बार 300 से अधिक हो गई है। साथ ही लगभग 200 ऐसी;सर्व-उपस्थित&
कंपनियां भी हैं, जिन्होंने 2018 से हर संस्करण में भाग लिया है।
प्रदर्शकों की यह संरचना विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच सेतु बनाने के सचेत
प्रयास को दर्शाती है। जहाँ अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस की कंपनियाँ प्रदर्शनी क्षेत्र के मामले में
आज भी अग्रणी हैं — अमेरिकी कंपनियाँ लगातार आठवें वर्ष 50,000 वर्ग मीटर से अधिक स्थान पर
मौजूद हैं — वहीं एक्सपो ने ग्लोबल साउथ के लिए भी अवसरों का विस्तार किया है।
अफ्रीकी उद्यमों के लिए निर्धारित क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हुई है, और अल्प-विकसित देशों (LDCs) के
लिए निःशुल्क बूथों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत बढ़ी है। यह दोहरा फोकस
सुनिश्चित करता है कि सीआईआईई केवल उच्च-स्तरीय औद्योगिक वस्तुओं की प्रदर्शनी के रूप में
कार्य न करे, बल्कि एक समावेशी मंच के रूप में काम करे जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए चीनी
उपभोक्ता बाजार तक पहुंचने की बाधाओं को कम करता है
प्रदर्शनी से नवाचार केंद्र तक
2026 के एक्सपो की सबसे बड़ी विशेषता अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और औद्योगिक एकीकरण की
ओर इसका स्पष्ट झुकाव है। जहां पिछले संस्करणों में उपभोक्ता वस्तुओं और कृषि उत्पादों पर
अधिक जोर था, वहीं नौवां सीआईआईई चीन के आर्थिक रूपांतरण को गति देने वाली नई गुणवत्ता
वाली उत्पादक शक्तियों पर अभूतपूर्व जोर दे रहा है
उद्यम प्रदर्शनी अपनी संरचना को बनाए रखे हुए है। इसमें तकनीकी उपकरण, उपभोक्ता
वस्तुएं, खाद्य और कृषि उत्पाद, ऑटोमोबाइल, चिकित्सा उपकरण और सेवाओं के लिए छह विशेष
जोन हैं, साथ ही नवाचार इनक्यूबेशन (innovation incubation section) के लिए एक समर्पित खंड भी
है।
रिकॉर्ड संख्या में नए उत्पादों का पदार्पण
इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण नए उत्पादों के पदार्पण की रिकॉर्ड संख्या है। 480 से अधिक चुनिंदा
प्रदर्श वैश्विक, एशियाई या चीन स्तर पर पहली बार पेश किए जाएंगे, जो एक्सपो के इतिहास में सबसे
अधिक है। ये केवल छोटे सुधार नहीं, बल्कि अत्याधुनिक क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं हैं।
प्रमुख आकर्षणों में स्प्लिट टाइप एंडोस्कोपिक सर्जिकल रोबोट, 360 डिग्री ध्वनि पहचान में सक्षम
कॉक्लियर इम्प्लांट (cochlear implant) और 6जी टर्मिनल प्रोटोटाइप शामिल हैं। तकनीकी उपकरण
जोन को पूरी सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला यानी कच्चे माल और डिजाइन से लेकर तैयार चिप्स तक को
कवर करने के लिए तैयार किया गया है। यह चीन के दोहरे लक्ष्य को दर्शाता है, एक ओर उच्च तकनीक
क्षेत्रों में विदेशी निवेश को आकर्षित करना और दूसरी ओर अपने औद्योगिक आधुनिकीकरण की
स्थिरता को मजबूत करना।
साझा विकास और आयात विस्तार का तर्क
सीआईआईई के पीछे का आर्थिक तर्क चीन के विकास मॉडल में संरचनात्मक बदलाव को दर्शाता है।
धातु अयस्क (ores) से लेकर इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों तक, मध्यवर्ती वस्तुओं के बढ़ते आयात से पता
चलता है कि चीन वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला में और गहराई से जुड़ रहा है। इससे
अपस्ट्रीम अर्थव्यवस्थाओं को स्थिर मांग मिल रही है।
इसी तरह खाद्य तेल से लेकर जलीय उत्पादों तक, उपभोक्ता वस्तुओं का बढ़ता आयात चीन के
उपभोग उन्नयन का लाभ व्यापारिक साझेदारों के व्यापक दायरे तक पहुंचा रहा है। इसमें वे
विकासशील देश भी शामिल हैं जो चीन के विशाल और लगातार बढ़ते बाजार तक पहुंच बनाना चाहते
हैं।सीआईआईई इस परिवर्तन को व्यावहारिक रूप देता है। यह विदेशी निर्यातकों, निवेशकों और छोटे
उद्यमों के लिए ठोस प्रवेश द्वार बनाता है, जिन्हें अन्यथा चीनी बाजार में अकेले प्रवेश करने में
कठिनाई होती। इस अर्थ में यह एक्सपो केवल विदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि चीन की घरेलू
मांग को साझा वैश्विक अवसर में बदलने का एक प्रभावी तंत्र है।
वैश्विक अनिश्चितता के बीच एक स्थिर मंच
नौवें सीआईआईई का समय भू-राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे दौर में जब एकतरफावाद और
संरक्षणवादी कदमों ने स्थापित व्यापार प्रवाह को बाधित किया है, यह एक्सपो एक स्पष्ट संतुलनकारी
शक्ति के रूप में सामने आता है।
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए सीआईआईई केवल सामान बेचने का स्थान नहीं है। यह संबंध निर्माण,
नियामक समझ और बाजार की जानकारी के लिए एक अनिवार्य मंच है।
शांगहाई के मंच से साझा भविष्य तक
यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आठ वर्ष पहले 2018 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि
सीआईआईई चीन का एकल प्रदर्शन नहीं, बल्कि दुनिया भर के देशों का सामूहिक स्वर है। यह सत्य
है कि शांगहाई एक्सपो ने समकालीन चीन की खुली अर्थव्यवस्था नीति में नई ऊर्जा का संचार किया है।
यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ साझेदारी करने और वस्तुनिष्ठता व निष्पक्षता के
साथ एक खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में
योगदान देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन के विकास, उसकी
सफलता और समृद्धि पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए।
चीन ने एक ऐसा वार्षिक तंत्र संस्थागत रूप में स्थापित किया है जो उसके घरेलू बाजार को वैश्विक
उत्पादकों से जोड़ता है। रिकॉर्ड तोड़ पैमाना, अत्याधुनिक नवाचार पर जोर और अल्प-विकसित देशों
का सचेत समावेश, ये सभी एक सुसंगत दृष्टि की ओर संकेत करते हैं कि खुलापन घरेलू उन्नयन और
अंतरराष्ट्रीय सद्भावना का उत्प्रेरक है। शांगहाई में जुट रहे हजारों प्रदर्शकों के लिए संदेश स्पष्ट है,
चीनी बाजार खुला है और इसके अवसर साझा करने के लिए ही बने हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- रविशंकर बसु)