Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बीजिंग से युन्नान तक नौ दिवसीय अध्ययन यात्रा, विदेश नीति और कूटनीति की मिलेगी गहन समझ

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2026
in मुख्य समाचार
0
Foreign policy and diplomacy
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हांगकांग के छात्रों के लिए शुरू हुआ डिप्लोमैसी समर कैंप

बीजिंग। चीन की विदेश नीति, सार्वजनिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से 11वें हांगकांग विश्वविद्यालय डिप्लोमैसी समर कैंप की शुरुआत हो गई है। चीनी विदेश मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हांगकांग के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 37 छात्र भाग ले रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस अध्ययन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत छात्र बीजिंग और युन्नान की यात्रा करेंगे, जहां उन्हें चीन की कूटनीतिक व्यवस्था, इतिहास, संस्कृति और विकास मॉडल को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार यह समर कैंप केवल शैक्षणिक भ्रमण नहीं, बल्कि युवाओं को कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और राष्ट्रीय विकास की नीतियों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराना है।

Related posts

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

September 19, 2026
Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

September 19, 2026

विदेश मंत्रालय में होगा सीधा संवाद

हांगकांग स्थित चीनी विदेश मंत्रालय के आयुक्त कार्यालय के उप आयुक्त हुआ यू ने बताया कि बीजिंग प्रवास के दौरान छात्र चीन के विदेश मंत्रालय का दौरा करेंगे। यहां उनकी मुलाकात युवा राजनयिकों से होगी, जो उन्हें आधुनिक कूटनीति की कार्यप्रणाली और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में चीन की भूमिका के बारे में जानकारी देंगे। छात्र चीन विदेश मामले विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान में भी भाग लेंगे। इस व्याख्यान का विषय “मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण” रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को चीन की विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अवधारणा और वैश्विक मंच पर उसकी कूटनीतिक रणनीतियों से परिचित कराया जाएगा।

इतिहास और संस्कृति से भी होगा परिचय

समर कैंप के दौरान छात्रों को चीन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास प्रदर्शनी हॉल, केंद्रीय उपहार एवं सांस्कृतिक अवशेष संग्रहालय तथा त्याओयूताई स्टेट गेस्टहाउस शामिल हैं। इन स्थलों के माध्यम से प्रतिभागियों को चीन के आधुनिक इतिहास, राजनीतिक विकास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी मिलेगी। आयोजकों का मानना है कि इतिहास और कूटनीति का गहरा संबंध है। इसलिए विद्यार्थियों को चीन के विकास क्रम को समझाने के लिए इन संस्थानों का दौरा कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

युन्नान में विकास परियोजनाओं का अध्ययन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्र युन्नान प्रांत जाएंगे। यहां वे चिनपिंग काउंटी का दौरा करेंगे, जहां चीन के विदेश मंत्रालय की सहायता से संचालित विकास परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे। छात्र देशभक्ति शिक्षा केंद्र, राजनयिक सहायता परियोजनाओं और स्थानीय जातीय सांस्कृतिक कला केंद्रों का भी भ्रमण करेंगे। इसके अलावा प्रतिभागी चिनपिंग प्रथम माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कंपनियों और पर्यावरण संरक्षण का भी अध्ययन

समर कैंप के तहत छात्र खुनमिंग और ताली शहरों का भी दौरा करेंगे। यहां वे दक्षिण-पश्चिम संयुक्त विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक परिसर और शीचो प्राचीन कस्बे जैसे सांस्कृतिक स्थलों को देखेंगे। साथ ही युन्नान की प्रमुख कंपनियों और हांगकांग निवेश वाले उद्यमों का भ्रमण कर आर्थिक विकास और औद्योगिक सहयोग की जानकारी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष स्थान दिया गया है। छात्र एरहाई झील के पारिस्थितिक संरक्षण कार्यों का अध्ययन करेंगे और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े प्रयासों को समझेंगे।

2011 से जारी है यह पहल

डिप्लोमैसी समर कैंप को चीनी विदेश मंत्रालय के हांगकांग कार्यालय की प्रमुख सार्वजनिक कूटनीति परियोजनाओं में गिना जाता है। वर्ष 2011 में शुरू हुए इस कार्यक्रम का अब तक दस सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। यह हांगकांग में कूटनीति विषय पर आधारित अपनी तरह का एकमात्र समर कैंप माना जाता है और विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच इसे व्यापक सराहना मिली है। उप आयुक्त हुआ यू ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को चीन की विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक कूटनीति के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना है। उनका कहना है कि इस तरह के  कार्यक्रम छात्रों में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों को समझने की क्षमता भी बढ़ाते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #From Beijing to Yunnan #Nine-day study tour #Foreign policy and diplomacy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version