Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, भारत सरकार के प्रयासों से मिली राहत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 15, 2025
in स्पेशल
0
Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, भारत सरकार के प्रयासों से मिली राहत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, भारत सरकार के प्रयासों से मिली राहत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया, जिन्हें यमन में 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जानी थी, अब इस सजा से अस्थायी राहत मिल गई है। भारत सरकार और सामाजिक धार्मिक नेताओं की पहल के बाद यमन के स्थानीय प्रशासन ने उनकी फांसी स्थगित कर दी है। निमिषा प्रिया पर अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है, जिसके चलते उन्हें 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी। अब बातचीत की प्रक्रिया के चलते यह सजा फिलहाल टाल दी गई है।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

भारत सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दलील – “बातचीत जारी है”
निमिषा प्रिया की फांसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई। भारत सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल (AGI) ने कहा कि भारत सरकार यमन के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है और मामले में राजनयिक प्रयास हो रहे हैं। जब तक बातचीत जारी है, तब तक फांसी की कार्रवाई स्थगित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सरकार ने अदालत को आश्वस्त किया कि प्रिया की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

धार्मिक हस्तक्षेप: मुसलियार और सूफी विद्वानों की भूमिका अहम
केरल के प्रभावशाली सुन्नी मुस्लिम नेता कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार ने यमन सरकार और मृतक के परिवार के साथ बातचीत शुरू कराई। यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हफीज के प्रतिनिधियों ने भी मध्यस्थता की भूमिका निभाई। इसी पहल के तहत मृतक के परिवार से संपर्क किया गया और यह प्रयास किया गया कि जब तक आपसी सहमति न बन जाए, फांसी को रोका जाए।

2017 से जेल में बंद हैं निमिषा, अपील 2023 में खारिज
निमिषा प्रिया पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में अपने पार्टनर की हत्या की थी। इसके लिए उन्हें 2020 में मौत की सजा सुनाई गई और 2023 में उनकी अंतिम अपील भी खारिज कर दी गई थी। 16 जुलाई 2025 को उन्हें फांसी दी जानी थी। वर्तमान में वे यमन की राजधानी सना की जेल में बंद हैं और भारत सरकार के प्रयासों से अब उन्हें कुछ राहत मिली है।

 

 

 

Tags: #NimishaPriya #YemenDeathPenalty #IndianNurse #IndiaDiplomaticEfforts #SupremeCourtIndia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version