Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Gleeden App पर NHRC सख्त, MeitY को जारी किया नोटिस – भारत में वैधता पर उठे सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2026
in मुख्य समाचार
0
Gleeden App पर NHRC सख्त, MeitY को जारी किया नोटिस – भारत में वैधता पर उठे सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

MeitY को Gleeden ऐप को लेकर नोटिस NHRC ने जारी किया नोटिस
इन पर आरोप है कि यह लाखों भारतीय यूज़र्स के बीच extramarital relationships को बढावा देते है

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को नोटिस जारी कर सोशल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म ‘Gleeden’ के कामकाज और उसकी वैधता पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। यह नोटिस एक शिकायत के बाद जारी किया गया है, जिसमें इस प्लेटफ़ॉर्म के व्यक्तियों और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंताएं जताई गई थीं।
Gleeden ऐप के खिलाफ एक शिकायत मिली कि ये लाखों भारतीय यूज़र्स के बीच extramarital relationships को बढावा देते है

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

NHRC को ‘सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन’ की ओर से मिली शिकायत
यह कार्रवाई तब हुई जब आयोग ने ‘सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन’ द्वारा दायर एक शिकायत का संज्ञान लिया। इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि Gleeden शादीशुदा लोगों को गुप्त बातचीत के लिए आपस में जोड़कर शादी के बाहर के रिश्तों को बढ़ावा देता है।

शिकायत में दावा किया गया कि इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 40 लाख भारतीय यूज़र (पुरुष और महिलाएँ दोनों) सक्रिय हैं, जिससे इसके बड़े पैमाने और संभावित परिणामों को लेकर सवाल खड़े होते हैं। इसमें नकली पहचान के ज़रिए दुरुपयोग, महिलाओं के संभावित शोषण, नियामक निगरानी की कमी और नाबालिगों के इस प्लेटफॉर्म तक पहुँचने के जोखिम जैसे मुद्दों को भी उठाया गया।

NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने X पर किया पोस्ट
NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने X पर एक पोस्ट में कहा कि शिकायत में यह सुझाव दिया गया है कि यह प्लेटफ़ॉर्म डिजिटल सेवाओं को “पूरी तरह से व्यभिचार और यौन आमंत्रणों के लिए” बढ़ावा देता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब ऐसे रिश्ते सामने आते हैं, तो वे शादी टूटने, घरेलू हिंसा और गंभीर मामलों में आत्महत्या का कारण बन सकते हैं। उन्होंने लिखा, “गुपचुप तरीके से बने शादी के बाहर के यौन संबंध, जब सामने आते हैं, तो वैवाहिक रिश्तों के टूटने और घरेलू हिंसा का कारण बन सकते हैं।”
आयोग ने इस बारे में भी व्यापक चिंताएँ जताई हैं कि क्या ऐसा कोई प्लेटफ़ॉर्म भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने के अनुरूप है। NHRC के सदस्य ने कहा कि Gleeden की सेवाएँ देश की “सामाजिक-पारिवारिक संरचना और सांस्कृतिक-धार्मिक संदर्भ” के विपरीत प्रतीत होती हैं, जिससे यह जाँच करना ज़रूरी हो जाता है कि क्या इसका संचालन मौजूदा कानूनों के तहत कानूनी रूप से अनुमेय है।
मंत्रालय के जवाब के आधार पर, NHRC अपनी आगे की कार्रवाई तय करेगा।

NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जताई सामाजिक प्रभाव को लेकर चिंता

NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इस तरह के प्लेटफॉर्म पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विवाहेतर संबंध सामने आने पर कई बार घरेलू विवाद, हिंसा और मानसिक तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आयोग का मानना है कि इस तरह के प्लेटफॉर्म के सामाजिक प्रभावों की गहन जांच जरूरी है।

MeitY की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगा आयोग

NHRC ने स्पष्ट किया है कि मंत्रालय से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि Gleeden ऐप का संचालन मौजूदा कानूनों और भारतीय सामाजिक मूल्यों के अनुरूप है या नहीं।

 

 

 

 

 

Post Views: 102
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version