Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में नई सियासी सरगर्मी: CM फडणवीस के ऑफर पर उद्धव ठाकरे ने क्या दिया जवाब?..’सीक्रेट’ मीटिंग से सियासत गरमाई

DigitalDesk by DigitalDesk
July 19, 2025
in Uncategorized
0
New political stir in Maharashtra What did Uddhav Thackeray reply to CM Fadnavis offer
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में नई सियासी सरगर्मी: CM फडणवीस के ऑफर पर उद्धव ठाकरे ने क्या दिया जवाब?

फडणवीस और उद्धव की ‘सीक्रेट’ मीटिंग से सियासत गरमाई
महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे की विधान परिषद के सभापति कक्ष में 20 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात हुई। इस मीटिंग में आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज़ में उद्धव ठाकरे को सत्ता पक्ष में आने का ऑफर दे दिया।

Related posts

Why US Attack on Indian Oil Tanker: ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर हमले से बढ़ा तनाव, चार दिन में तीन घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

होर्मुज़ जलडमरूमध्य संकट: भारत को क्यों करनी चाहिए चिंता?

June 13, 2026
Cockroach Janata Party

पुणे से शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना

June 12, 2026

क्या था CM फडणवीस का ऑफर?

फडणवीस ने ठाकरे से कहा, “2029 तक तो हम कहीं जा नहीं सकते, लेकिन आपके लिए हमारे पास दरवाजे खुले हैं।” यह बयान उन्होंने हंसी-मजाक में दिया, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने दिया दिलचस्प जवाब
उद्धव ठाकरे ने भी फडणवीस के प्रस्ताव पर चुटकी ली और कहा कि यह तो हल्के-फुल्के अंदाज में कहा गया था। उन्होंने इशारों में ही कहा कि वे विपक्ष में ही संतुष्ट हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने “चड्ढी-बनियान गिरोह” का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष पर तंज कसा।

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का बयान बना चर्चा का केंद्र
इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बयान भी चर्चा में रहा, जिन्होंने भाजपा पर “20% कमीशन वाली सरकार” चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हिंसा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। इसी संदर्भ में “चड्ढी-बनियान गिरोह” का ज़िक्र पहली बार हुआ था।

क्या बदलेगा महाराष्ट्र का सियासी समीकरण?
भले ही दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को अनौपचारिक और मजाकिया करार दिया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे भविष्य के गठजोड़ की आहट के तौर पर देखा जा रहा है। 2019 में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद से दोनों पार्टियां अलग-अलग रास्तों पर हैं, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं।  महाराष्ट्र के CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात ने महाराष्ट्र में राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि दोनों नेताओं ने गंभीर गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। अब बदलते समीकरणों के बीच हर इशारा अपने आप में खास मायने रखता है। ऐसे में अब आगे यह देखना होगा कि 2029 की राजनीति और चुनावी रणनीति में ये मुलाकात क्या नया रंग लाती है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 166
Tags: # CM Fadnavis and Uddhav Thackeray# Politics heated up # New political stir in Maharashtra#Fadnavis and Uddhav 'secret' meeting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version