अगस्त से आएगी नई Bajaj Pulsar… 125-160cc रेंज होगी अपग्रेड

Bajaj Pulsar

नई दिल्ली… बजाज ऑटो अगस्त 2026 से अपनी लोकप्रिय Pulsar 125-160cc रेंज के अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने जा रही है… कंपनी अगले छह सप्ताह में इस सेगमेंट में करीब 10 नई या बड़े अपडेट वाली मोटरसाइकिलें बाजार में उतारेगी… लक्ष्य अक्टूबर के त्योहारी सीजन तक पूरी तरह नया और अपग्रेडेड पोर्टफोलियो ग्राहकों के सामने लाना है…

  1. पल्सर रेंज का बड़ा अपडेट
  2. 10 नए मॉडल होंगे लॉन्च
  3. त्योहारी सीजन से पहले नई पेशकश
  4. स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट पर फोकस
  5. बजाज की रिकॉर्ड कमाई के बाद तैयारी

बजाज ऑटो के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि कोविड के बाद लॉन्च किए गए कई मॉडल अब अपने लाइफ साइकल के अंतिम चरण में हैं… इसलिए कंपनी पोर्टफोलियो को नए फीचर्स और तकनीक के साथ अपडेट कर रही है…

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है… कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46 प्रतिशत बढ़कर 3,225.63 करोड़ रुपये और राजस्व 65 प्रतिशत बढ़कर 21,688.8 करोड़ रुपये पहुंच गया… वहीं कुल वाहन बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 14.4 लाख यूनिट रही…

बजाज ने बताया कि Pulsar, Avenger और Dominar ब्रांड की बिक्री में दोहरे अंक की बढ़ोतरी हुई है… वहीं साझेदार ब्रांड KTM और Triumph की 350cc मोटरसाइकिलों की मजबूत मांग और डीलर नेटवर्क के विस्तार से प्रीमियम बाइक सेगमेंट में भी कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है…

Exit mobile version