स्थिति में हैं: चीनी दूतावास
नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने 5 सितंबर को पुष्टि की कि नेपाली बचाव दल ने
एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बाहर निकाला,
जो भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। नागरिक की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
बचाए गए चीनी नागरिक को नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक सैन्य
अस्पताल में ले जाया गया है। नेपाल स्थित चीनी राजदूत झांग माओमिंग और
अन्य लोगों ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की।
बचाए गए चीनी नागरिक ने अस्पताल में कहा, "मैं बचाव दल का विशेष रूप से
आभारी हूं… यह मेरे लिए एक चमत्कार है।" मीडिया से बातचीत में झांग माओमिंग ने कहा, "हमें बेहद प्रोत्साहन मिला है;
यह एक चमत्कार है, और इससे नेपाल में चीनी नागरिकों को बचाने से सम्बंधित
हमारे कार्यों को और बेहतर बनाने का हमारा आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है।"
चीनी दूतावास नेपाल में चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लापता
व्यक्तियों के मामले के बाद की स्थिति को ठीक से संभालने के लिए नेपाली पक्ष
के साथ घनिष्ठ संपर्क और सहयोग बनाए रखेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)