Thursday, September 3, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Nepal Tragedy: नेपाल बाढ़ में पुतलों का अंतिम संस्कार क्यों? महेश्वर राज राजेश्वर मंदिर के पंडित संतोष पंड्या ने बताई वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2026
in धर्म, मुख्य समाचार
0
Nepal Tragedy: नेपाल बाढ़ में पुतलों का अंतिम संस्कार क्यों? महेश्वर राज राजेश्वर मंदिर के पंडित संतोष पंड्या ने बताई वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ लोग मौत को मात देकर वापस लौट रहे हैं तो कुछ को अभी भी अपनों का इंतजार है। इस बीच कुछ पीड़ित ऐसे भी हैं जो अपने गुम परिजन का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। लेकिन बड़ी बात ये है कि ये लोग परिजनों का संस्कार पुतले बनाकर कर रहे हैं, इसके पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे।

पुतले बनाकर कर रहे हैं अंतिम संस्कार

Related posts

Gold Rate: 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सोना हुआ सस्ता तो चांदी ने पकड़ी तेजी

Gold Rate Update: 3 सितंबर को फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, सोने में ₹2,100 और चांदी में ₹5,000 की गिरावट

September 3, 2026
CM Mohan Yadav emotional

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM मोहन यादव, बोले- पिताजी की सीख हर कदम पर कराती है उनका एहसास

September 3, 2026

नेपाल में लोग अपने परिजनों के पुतले बनाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। दरअसल, अपनों की वापसी की आस खत्म होने और अभी तक उनके पार्थिव शरीर नहीं मिलने के कारण यह माना जा रहा है कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाढ़ के साथ आया मलबा और गाद कई इलाकों में 20 से 30 फीट तक जमा हो चुकी है। दुकानें और मकान तबाह हो चुके हैं और जमीन के कई फीट ऊपर अब सिर्फ गाद और दलदल दिखाई दे रहा है। ऐसे हालात में लोगों को अपनों के जीवित मिलने की उम्मीद के साथ उनके पार्थिव शरीर मिल पाने की संभावना भी कम होती जा रही है। इसी वजह से कुछ परिवार पुतलों के जरिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

धार्मिक किताबों में है इस तरह के अंतिम संस्कार का जिक्र

इस तरह पुतले बनाकर अंतिम संस्कार करने का जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। महेश्वर राज राजेश्वर मंदिर के पंडित संतोष पंड्या के अनुसार, पुतले के जरिए अंतिम संस्कार करना धार्मिक ग्रंथों में वर्णित विधि के अनुसार माना गया है। इसका उल्लेख अंत्येष्टि कर्म पद्धति, प्रेत मंजरी और धर्मसिंधु में मिलता है। इसमें केवल पुतले का अंतिम संस्कार ही नहीं किया जाता, बल्कि इसके बाद होने वाले अन्य कर्मकांड भी पूरे किए जाते हैं। पिंडदान, दशगात्र, वार्षिक श्राद्ध और तेरहवीं संस्कार जैसी धार्मिक प्रक्रियाएं भी पूरी की जाती हैं।

परिजनों को मुक्ति मिल सके

पुतले के अंतिम संस्कार के पीछे एक प्रमुख धार्मिक मान्यता यह भी है कि इससे दिवंगत परिजन की आत्मा को मुक्ति मिल सके। मान्यता के अनुसार, अंतिम संस्कार और उससे जुड़े कर्मकांड पूरे होने से आत्मा को जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसी धार्मिक धारणाओं में यह भी माना जाता है कि यदि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी न हो तो आत्मा को शांति नहीं मिलती और वह प्रेत योनि में चली जाती है।

26 अगस्त को आई थी नेपाल की त्रासदी

26 अगस्त 2026 को नेपाल में बेहद विनाशकारी प्राकृतिक त्रासदी सामने आई। हिमालयी क्षेत्र के लांगतांग इलाके में ग्लेशियर टूटने के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में अचानक बाढ़ और मलबे का तेज बहाव आया। लांगतांग लिरुंग के पास करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियर की बर्फ और चट्टान का लगभग 600 मीटर चौड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरने का दावा किया गया है। इसके बाद भारी मात्रा में बर्फ, चट्टान, पानी और मलबे के बहाव ने निचले इलाकों में तबाही मचा दी।

भूकंपीय झटकों से लेकर बड़े पैमाने पर लापता लोग

इस ग्लेशियर टूटने का प्रभाव इतना तेज बताया गया कि दुनियाभर के सीस्मोमीटरों पर 5.2 तीव्रता के भूकंपीय झटके दर्ज किए गए। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र को मिलाकर 1,250 से अधिक लोगों के जान गंवाने की पुष्टि का दावा किया गया है, जबकि 4,500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले श्रमिक और विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इस बीच राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश और सहायता में जुटे हुए हैं।

 

 

Tags: #NepalFlood #NepalTragedy #NepalNews #FloodNews #RescueOperation #HinduRituals #AntyeshtiKarma #Dharmasindhu #PanditSantoshPandya #BreakingNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन
चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version