देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर उठे विवाद ने आखिर बड़ा मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। राजस्थान से शुरू हुए पेपर लीक और गेस पेपर विवाद के बाद यह कार्रवाई हुई। आरोप था कि परीक्षा में पूछे गए करीब 125 सवाल पहले से वायरल गेस पेपर से हूबहू मिल रहे थे। मामले ने तूल पकड़ा तो केंद्र सरकार तक रिपोर्ट पहुंची, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए गए।
राजस्थान से शुरू हुआ विवाद पूरे देश में बना बड़ा मुद्दा
परीक्षा के बाद कई छात्रों और कोचिंग संस्थानों ने दावा किया कि वायरल गेस पेपर के कई सवाल असली परीक्षा में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर सवालों की तुलना वायरल होने लगी, जिससे NTA पर दबाव बढ़ गया।
NTA ने परीक्षा रद्द कर दोबारा एग्जाम के संकेत दिए
बढ़ते विवाद और निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद NTA ने परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया। अब दोबारा परीक्षा कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
पेपर लीक नेटवर्क की जांच करेगी CBI
केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसियां अब पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क और आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।




