Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भाजपा ने ढूंढा विपक्षी एकता का काट: ये रही पूरी रणनीति

भाजपा एनडीए का कुनबा बढ़ाने में जुट गई

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
भाजपा ने ढूंढा विपक्षी एकता का काट: ये रही पूरी रणनीति
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विपक्षी दल एकजुट होने के लिए उतावले दिख रहे हैं। कांग्रेस को भी लगता है कि एकता के साथ चलेंगे तो सियासी नैया पार हो जाएगी। यही वजह है कि संभवत: सोनिया गांधी बेंगलुरु में आयोजित हो रही बैठक में शिरकत करें। भाजपा भी जानती है कि विपक्षी एकता उसके लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसे में कुछ न कुछ नेहले पर देहला देना ही होगा। नतीजा ये रहा है कि वे उधर विपक्ष को एकजुट करने के लिए अपनी तैयारी में लगे हुए हैं और इधर भाजपा एनडीए का कुनबा बढ़ाने में जुट गई। सियासी गोटियां कहां और कैसे फिट करना है भाजपा अच्छी तरह जानती है। समय समय पर पार्टी बताती भी रही है कि भाजपा चुनौतियों को चीरने में किसी से कम नहीं है।

सपा के लिए चुनौती बनेंगे राजभर

विपक्षी एकता के जवाब में भाजपा ने सुहेदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा अब एनडीए में शामिल करके दे दिया है।इसी जानकारी पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करके दी है। राजभर के एनडीए में जाने से सपा को बड़ा झटका है। वजह ये है कि विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा में जाने से सपा को पूर्वांचल की सीटों पर नुकसान हो सकता है। यहां सुभासपा काफी मजबूत मानी जाती है और यहां की राजनीति जाति के इर्द गिर्द घूमती है। राजभर जाति का प्रभाव वाराणसी,भदोही,बलिया,जौनपुर, घोसी,लालगंज,गाजीपुर,अंबेडकरनगर, आजमगढ़,इलाहाबाद,चंदौली,फैजाबाद,बस्ती, गोरखपुर, मछलीशहर, लालगंज में है। पूर्वांचल की करीब 16 सीटों पर राजभर का प्रभाव है। जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हारी हुई सीटों पर है भाजपा का फोकस

भारतीय जनता पार्टी 2019 में जिन लोकसभा सीटों पर हारी थी उस पर फोकस कर रही है। पार्टी जानती है कि इन सीटों को जीतने पर लक्ष्य की पूर्ति होगी। ऐसे करीब 16 सीटें है जिन पर भाजपा फोकस कर रही है। इसके लिए एनडीए से दूसरे दलों को जोड़ना और कई नेताओं का भाजपा के प्रति आकर्षित होना अपने आप में भाजपा को कामयाबी की तरफ धकेलता है। हालांकि ये बात अलग है कि चुनाव के दौरान परिस्थितियां बदलती हैं और कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता है। इसके बाद भी भाजपा जिस तरह से तैयारी करती है उससे लगता है कि उसे अपना मिशन पूरा करने में ज्यादा चुनौतियां नहीं होंगी।

जयंत चौधरी भी सपा को दे सकते है झटका

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी समाजवादी पार्टी को झटका दे सकते हैं। पिछले कई दिनों से सपा और चौधरी के बीच तनातनी बताई जा रही है। जिसके चलते वे कभी भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं। जयंत चौधरी के कुछ ट्वीट काफी वायरल हुए थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे कभी भी एनडीए में शामिल हो सकते है। इसी बीच ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए में शामिल में शामिल हो गए और उनसे पूछा गया था कि जयंत चौधरी क्या एनडीए का हिस्सा बनेंगे,इस पर उन्होंने कहा कि थोड़ धैर्य रखिए।

Post Views: 242
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version