Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Mulayam Singh Yadav Death : मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, पीएम मोदी ने अपनी सभा में 7 मिनट तक किया जिक्र

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2022
in मुख्य समाचार
0
Mulayam Singh Yadav Death : मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, पीएम मोदी ने अपनी सभा में 7 मिनट तक किया जिक्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। 82 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह के निधन पर उनकी पार्टी ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उन्हें  श्रद्धांजलि देने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में चल रही एक सभा में काफी देर तक उन्हें याद किया। बता दें कि मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को यूरिन इन्फेक्शन, सांस लेने में तकलीफ और क्रिटिकल लो ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अखिलेश यादव ने दी जानकारी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीएम मोदी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। लिखा- जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी कई बार मुलायम सिंह यादव जी से बातचीत हुई। हमारा करीबी जुड़ाव चलता रहा और मैं हमेशा ही उनके विचार जानने के लिए तत्पर रहता था। मुलायमजी के निधन से मुझे दुख है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति..

I had many interactions with Mulayam Singh Yadav Ji when we served as Chief Ministers of our respective states. The close association continued and I always looked forward to hearing his views. His demise pains me. Condolences to his family and lakhs of supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/eWbJYoNfzU

— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022

गुजरात की एक सभा में भी पीएम ने किया याद

गुजरात की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि मुलायमजी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरा मुलायमजी के साथ नाता विशेष प्रकार का रहा। हम दोनों मुख्यमंत्री के तौर पर मिला करते थे, वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। 2014 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए चुना तो मैंने विपक्ष में अपने परिचित लोगों को फोन करके आशीर्वाद लिया था। उस दिन मुलायमजी का वह आशीर्वाद, सलाह के दो शब्द आज भी मेरी अमानत हैं।

दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का जुलाई में हुआ था निधन

इसी साल जुलाई में मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया था। उन्हें भी फेफड़ों में संक्रमण के चलते गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें :  ऐसे हुई थी मुलायम सिंह और साधना गुप्ता की मुलाकात

55 साल से अधिक राजनीति में सक्रिय

नेताजी का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। वह 1967 में पहली बार यूपी के जसवंत नगर से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। वह आठ बार विधायक निर्वाचित हुए तो वहीं सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने। लगभग 55 साल से अधिक राजनीति में सक्रिय रहे।

5 दशक का राजनीतिक करियर

    • 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996: 8 बार विधायक रहे।
    • 1977: उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे। लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे।
    • 1980: जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे।
    • 1982-85: विधानपरिषद के सदस्य रहे।
    • 1985-87: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
    • 1989-91: उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।
    • 1992: समाजवादी पार्टी का गठन किया।
    • 1993-95: उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।
    • 1996: सांसद बने।
    • 1996-98: रक्षा मंत्री रहे।
    • 1998-99: दोबारा सांसद चुने गए।
    • 1999: तीसरी बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने।
    • अगस्त 2003 से मई 2007: उत्तर प्रदेश के सीएम बने।
    • 2004: चौथी बार लोकसभा सांसद बने।
    • 2007-2009: यूपी में विपक्ष के नेता रहे।
    • मई 2009: 5वीं बार सांसद बने।
    • 2014: 6वीं बार सांसद बने।
    • 2019 से 7वीं बार सांसद थे।

देखें वीडियो….

 

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Post Views: 238
Tags: Amit ShahMulayam Singh YadavMulayam Singh Yadav DeathPM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version