Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

इस नेता को अब तक केवल एक ही बार चुनावी हार मिली

Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय) by Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय)
April 7, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, राजनीति
0
kamalnath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज आपको कहानी सुनाते है मध्यप्रदेश के एक ऐसे नेता की जो अपने जीवनकाल में केवल एक ही चुनाव हारे हैं वो भी उपचुनाव। ये उपचुनाव भी हुए थे गर्मी के महीने में।प्रदेश में गर्मी का दौर चल रहा था। मध्यप्रदेश कांग्रेस की एक महिला सांसद ने इस्तीफा दे दिया। महिला सांसद के अचानक इस्तीफे से पूरा प्रदेश सकते में था। लेकिन इस्तीफे की वजह जब सामने आई तो चौंकाने वाली थी। इस्तीफे की वजह थी कि महिला सांसद के पति वहां से चुनाव लड़ना चाहते थे। सांसद पति का नाम था कमलनाथ। जी हां कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ ने 1996 का चुनाव छिंदवाडा से लड़ा और वो जीत भी गई। लेकिन कमलनाथ ने उनसे इस्तीफा दिला दिया।

अलकानाथ ने क्यों लड़ा था चुनाव

कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ से चुनाव 1996 में उसकी वजह थी कि कमलनाथ का नाम हवाला कांड में आ गया। जैन बंधु की डायरी मे कमलनाथ का नाम बताया जा रहा था। जिसके चलते कमलनाथ ने बेदाग साबित न होने तक चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। इस बीच 1996 के चुनाव घोषित हो गए।फिर कमलनाथ ने अपनी पंरपरागत सीट से अपनी पत्नी अलकानाथ को मैदान में उतारा। अलकानाथ चुनाव जीत गई उसके बाद कमलनाथ भी हवाला कांड में बेदाग रहे। फिर अलकानाथ ने इस्तीफा दे दिया।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Properties of the Scindia Royal Family

Properties of the Scindia Royal Family:सिंधिया फैमिली सेटलमेंट में नया मोड़, फुफेरी बहन ने कोर्ट में जताया हिस्सेदारी का दावा

July 21, 2026

क्या वजह थी इस्तीफा देने की

कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ से इस्तीफा देने की वजह थी सरकारी बंगला। वो सरकारी बंगला जो कमलनाथ के नाम पर दिल्ली में एलॉट था। उसका एलॉटमेंट अलकानाथ के नाम पर नहीं हो पा रहा था क्योंकि अलकानाथ पहली बार की सांसद थी। यही वजह रही की बंगले के चलते कमलनाथ ने अलकानाथ से इस्तीफा दिलाकर खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

कमलनाथ के सामने बीजेपी ने चला बड़ा दांव

कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी ने मैदान में  अपने सबसे बड़े नेता सुंदरलाल पटवा को मैदान में उतारा । पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के उमर दराज नेता सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को कड़ी टक्कर दी। उस वक्त प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी इस नाते उम्मीद की जा रही थी कि कमलनाथ की जीत होगी। कमलनाथ के नामांकन की तामझाम न ही जता रही थी कि उनकी जीत बड़ी होगी। वही बीजेपी के भी सारे बड़े नेता मैदान में डेरा डाले थे।

नतीजों ने कांग्रेस को बड़ा सदमा दिया

फिर आया नतीजों का दिन। नतीजे का दिन कमलनाथ के साथ साथ कांग्रेस के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं था। कमलनाथ को 38 हजार वोटों से हार मिली। उसकी सबसे बड़ी वजह बीजेपी का मुद्दा जनता को पसंद आया। बीजेपी ने जनता के बीच कहा कि जब पत्नी सांसद थी तो उसे इस्तीफा दिलाकर फिर से जनता पर चुनाव क्यों थोपे। इसके बाद जब 1998 में आम चुनाव हुए तो कमलनाथ ने भारी मतों से सुंदरलाल पटवा को हरा दिया।कमलनाथ अपने जीवन का वो पहला चुनाव हारे थे लेकिन छिंदवाड़ा पर उनकी पकड़ कमजोर नहीं हुई।

 

 

 

 

 

 

 

Post Views: 237
Tags: CongressKamalnathMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version