Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

इमरती के सामने फिर समधी सुरेश राजे ने ठोंकी चुनावी ताल,सागर में जेठ-बहू में मुकाबला

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
MP Assembly Elections Imarti Devi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिश्तों पर सियासत भारी नजर आ रही है। बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की अब तक जो लिस्ट आई हैं। उनमें कई सीटों पर एक ही परिवार के सदस्य एक दूसरे खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते नजर आ रहे हैं। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल की ओर से एक ही परिवार में टिकट दे दिए गये हैं। कहीं चाचा-भतीजा, समधी और समधन तो कहीं जेठ-बहू के बीच इस बार सियासी मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

  • चुनावी लड़ाई…रिश्तों पर बन आई
  • रिश्तों का चुनाव…पार लगेगी किसकी नाव
  • कहीं चाचा भतीजा,कहीं समधी समधन आमने सामने
  • रीवा जिले की देवतालाब सीट पर चाचा भतीजा
  • गिरीश गौतम को चुनौती दे रहे भतीजे पद्मेश गौतम
  • डबरा से बीजेपी की ओर पूर्व मंत्री इमरती देवी हैं प्रत्याशी
  • कांग्रेस ने डबरा में इमरती के सामने समधी सुरेश राजे को दिया टिकट

डबरा सीट पर हैं सभी की निगाहें

मध्यप्रदेश की दरअसल कुछ विस सीटें ऐसी हैं। जहां कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में बीजेपी प्रत्याशी के परिवार में ही टिकट देकर मैदान में उतर दिया है। जिससे इन विधानसभा सीटों पर एक ही परिवार में सीधा चुनावी मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल भले ही चुनाव से पहले परिवारवाद के आधार पर टिकट न देने की बात कर रहे थे, लेकिन टिकट वितरण के बाद दोनों ही पार्टियों ने की सूचीे देखें तो मप्र की सियासत में दोनों ने परिवारवाद के आधार पर भी जमकर टिकट बांटे हैं। जिसमें ग्वालियर के डबरा से बीजेपी की ओर पूर्व मंत्री इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने उनके सामने विधायक सुरेश राजे को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। दोनों प्रत्याशी रिश्ते में समधी-समधन लगते हैं। वैसे ये दोनों एक दूसरे खिलाफ पहले भी कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। इमरती देवी को बीजेपी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है। जबकि सुरेश राजे कांग्रेस में पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर सभी की निगाहें डबरा सीट पर हैं।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

सागर में जेठ-बहू में मुकाबला

इसी तरह सागर सीट पर जेठ बहू और रीवा के देवतालाब सीट पर चाचा भतीजे के बीच चुनावी मुकाबला हो रहा है। सागर विधानसभा सीट पर जेठ और बहू के बीच चुनावी मुकाबला होगा। यहां से तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने उनके खिलाफ उनके ही शैलेन्द्र के छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में मप्र की सागर विधानसभा सीट पर जेठ के खिलाफ बहू के बीच चुनाव हो रहा है।

चाचा को भतीजे की चुनौती

रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा सीट की बात करें तो बीजेपी ने वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने उनके ही सगे भतीजे पद्मेश गौतम को टिकट देकर उनके विरोध में खड़ा कर दिया है। ऐसे में देवतालाब सीट सीट पर इस बार चाचा विरुद्ध भतीजे के बीच सियासी जंग देखने को मिलेगी।

Tags: Devtalab seatGirish GautamImarti Devimp assembly electionsRewaSamadhi Suresh Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version