Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

एमपी विधानसभा चुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से मिला बीजेपी को ये चुनावी लाभ…

DigitalDesk by DigitalDesk
December 7, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
MP Assembly Elections BJP Jyotiraditya Scindia Digvijay Shivraj
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी को सियासी पिच पर कई बड़े लाभ मिले हैं। 2020 में सिंधिया के शामिल होने से बीजेपी को फिर सरकार बनाने का मौका मिला तो अब 2023 में भी सिंधिया के रहते बीजेपी को ग्वालियर चंबल ही नहीं दूसरे अंचल की भी कई सीटों पर लाभ मिला, उसके प्रत्याशी प्रचंड मतों से जीते। अब 2024 में बीजेपी एमपी की सभी 29 सीटों को अपने कब्जे में करना चाहती है। पिछले 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 सीट जीती थी, उसके हाथ छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेट नकुलनाथ की जीत छिनने में नाकाम रहे थे। इस बार बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को साथ लेकर सभी 29 सीटों को लेकर खास रणनीति बना रही है।

  • दिग्विजय के गुट को चुनावी झटका
  • दिग्विजय सिंह के सिर्फ 6 समर्थक विधायक बचे
  • सिंधिया पर दिग्विजय सिंह का बार की कीमत राजनीतिक कुनबे ने चुकाई
  • 6 करीबियों में से पांच को मिली करारी हार
  • भाई लक्ष्मण सिंह भी हुए विधानसभा से बाहर
  • दिग्विजय समर्थक जो हार गए चुनाव
  • शिवपुरी से केपी सिंह कक्काजू
  • लहार सीट से डॉ.गोविंद सिंह
  • चन्देरी से गोपाल सिंह चौहान
  • चाचौड़ा सीट से लक्ष्मण सिंह
  • इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से जीतू पटवारी
  • बेटे जयवर्द्धन सिंह की घट गई लीड,कम अंतर से जीते
  • काला पीपल से कुणाल चौधरी
  • सेंवढ़ा से घनश्याम सिंह पिरोनिया
  • पिछोर सीट से केपी समर्थक अरविंद लोधी
  • ग्वालियर दक्षिण सीट से प्रवीण पाठक
  • भितरवार से लाखन सिंह भी चुनाव हारे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने 163 सीट जीती हैं जबकि कांग्रेस को महज 66 सीट पर ही संतोष करना पड़ा। ग्वालियर-चंबल संभाग की बात करें तो 34 सीटों में से 16 सीटें जीतने में कांग्रेस इस बार सफल रही। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां 34 में से 26 सीट पर जीत ​हासिल हुई थी। इस बार कांग्रेस को ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस को 10 सीटों का नुक़सान उठाना पड़ा। बीजेपी को यहां 11 सीटों का फ़ायदा हुआ है। दरअसल सिंधिया भी जहां बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल थे। वहीं वे कांग्रेसियों के निशाने पर। खासकर दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। ज्योतिरादित्य सिंधिया जहां भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे थे वहीं कांग्रेसी उन्हें अपने निशाने पर ले रहे थे। कांग्रेस दरअसल पहली बार बिना सिंधिया के चुनाव मैदान में उतरी थी। ऐसे में कांग्रेस के पास ग्वालियर – चम्बल ही नहीं इंदौर और मालवा क्षेत्र मिलाकर प्रदेश की करीब 100 से अधिक विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पास बीजेपी को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला कोई चेहरा नहीं था। दिग्विजय सिंह ने पिछले 3 साल और ख़ासकर चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ जमकर बयानबाजी की। जिनका सिंधिया ने जवाब नहीं दिया लेकिन वे कांग्रेस खासकर दिग्विजय सिंह के समर्थकों और उनके करीबियों को निशाने पर लेते रहे। उन्हें चुनाव में हराने की रणनीति पर तेजी से काम करते रहे। बता दें दिग्विजय सिंह ही नहीं उनके कई करीबी नेताओं ने चाहे भाई लक्ष्मण सिंह हो या केपी सिंह कक्काजू सभी ने सिंधिया पर कई बार सियासी हमले किये। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह भी सिंधिया पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। ग्वालियर चंबल अंचल ही नहीं प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने जमकर प्रचार किया और पसींना बहाया। वैसे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता लगातार सिंधिया पर सियासी हमले कर रहे थे। चुनाव का ऐलान होने के साथ ही ये हमले और तेज हो गए। सिंधिया को निशाने पर लेने वालों में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सबसे उपर था।

Related posts

चीनी प्रधान मंत्री ने ताजिकिस्तान के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

चीनी प्रधान मंत्री ने ताजिकिस्तान के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

October 19, 2026
Hyundai Creta Hybrid: भारत में आने वाली 4 नई हाइब्रिड कारें: हुंडई क्रेटा से किआ कार्निवल तक, बेहतर माइलेज और नए फीचर्स की तैयारी

Hyundai Creta Hybrid: भारत में आने वाली 4 नई हाइब्रिड कारें: हुंडई क्रेटा से किआ कार्निवल तक, बेहतर माइलेज और नए फीचर्स की तैयारी

October 19, 2026

सिंधिया ने किया प्रचार..मिली दिग्विजय समर्थकों को हार

सिंधिया की रणनीति ने काम किया और इस चुनाव में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह सहित कई करीबी समर्थक कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। जिनमें लहार से डॉ.गोविंद सिंह,
केपी सिंह, गोपाल सिंह, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जंग में केवल दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ही अपनी इज्जत बचा पाए। पिछोर से कांग्रेस के अरविंद लोधी को भी हार का सामना करना पड़ा, यहां शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार के दौरान पिछोर को जिला बनाने का एलान किया था। जिसके चलते कांग्रेस मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकी। दिग्विजय सिंह के समर्थक शिवपुरी से केपी सिंह को बीजेपी के देवेंद्र जैन ने करीब 43 हजार वोटों से हराया। वहीं चन्देरी से सिंधिया के ख़िलाफ़ बयान देने वाले गोपाल सिंह को भी क्षेत्र के मतदाताओं ने सबक़ सिखाया। उन्हें भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह ने 21 हज़ार से अधिक वोट से हराया। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह इस बार भी चाचौड़ा से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे। लेकिन उन्हें भी बीजेपी की युवा प्रत्याशी प्रियंका मीणा पेंची ने करीब 60 हज़ार से अधिक वोटों से हरा दिया। इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने वाले पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह समर्थक जीतू पटवारी को बीजेपी के मधु वर्मा से 35 हज़ार से अधिक वोट से हार का सामना करना पड़ा। बता दें जीतू पटवारी ने भी सिंधिया के ख़िलाफ कई बार आपत्तिजनक बयान दिए थे। उधर पांच बार के विधायक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को भी भाजपा के राजेश सोनकर ने 25 हज़ार मतों से हरा दिया।

Tags: BJPBudhni Shivraj and HanumanDigvijayJyotiraditya Scindiamp assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version