Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मप्र विधानसभा चुनाव: बागी न ​उजाड़ दें सपनों की बगिया, डैमेज कंट्रोल में जुटे ये दल

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
मप्र विधानसभा चुनाव: बागी न ​उजाड़ दें सपनों की बगिया, डैमेज कंट्रोल में जुटे ये दल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे मौसम में ठंडक घुल रही है वैसे वैसे विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों का नाम तय होने के बाद दोनों ही दलों में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। बगावत की ये लपटे अब भोपाल तक पहुंच गईं हैं।। पिछले कई दिनों से भाजपा और कांग्रेस दफ्तर में टिकट कटने के बाद हंगामा जारी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक जैसी ही स्थिति है। हालांकि दोनों दलों के रणनीतिकारों को विश्वास है कि नाम वापसी 2 नवंबर तक हालात काबू में आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने की ​स्थिति में बागी कहीं सत्ता के सपनों को बिखेर न दें।

  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के बागी
  • बागी इस बार कई सीटों पर कर सकते हैं खेला
  • मूल पार्टी से नहीं मिला टिकट, तो निर्दलीय मैदान में उतरे
  • मप्र की करीब 11 सीटों पर बागियों ने भरा दम
  • बीजेपी और कांग्रेस का फूल रहा दम
  • 11 सीट पर मुकाबला बना त्रिकोणीय

कुछ सीटों पर बागियों ने अपने-अपने दलों से लोहा लेने की तैयारी तेज कर दी है। पुराना दल छोड़कर नए दल का दामन थाम लिया गया है तो कुछ निर्दलीय ही चुनावी अखाड़े में उतर गए हैं। एमपी में कांग्रेस को करीब 47 और बीजेपी करीब 28 विधानसभा सीटों पर नाराज नेताओं के विरोध और बगावत का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता भी विरोध से अछूते नहीं हैं। बात करेंगे ग्वालियर चंबल अंचल की। जहां सिंधिया समर्थक मुन्ना लाल गोयल को टिकट नहीं मिला है। ऐसे में उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए जयविलास पैलेस तक पहुंच गए। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समझाइश दी तो वे मान गए और उनके समर्थक वहां से हटे। इधर कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल का टिकट कटा जो उनके समर्थक भोपाल में पीसीसी तक पहुंच गए और कमलनाथ के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी।वहीं बुरहानपुर में टिकट न मिलने के बाद नंदकुमार सिंह चौहान नंदू भैया के बेटे ने शक्ति प्रदर्शन तक किया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मैदान में बीजेपी के आधा दर्जन बागी

बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका मीणा का नाम घोषित किया था। उनको उम्मीदवार बनाया तो पूर्व विधायक ममता मीणा बागी बन मैदान में उतर गईं। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और वे चुनाव लड़ रही हैं। इसी तरह बीजेपी की ओर से रसाल सिंह को इस बार लहार सीट से टिकट नहीं दिया तो वे नाराज हो गए। चार दशक से लहार सीट कांग्रेस के कब्जे में है। इसके बाद रसाल सिंह बगावत पर उतर आए। उन्होंने पाला बदला और बीएसपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं भिंड से बीजेपी के विधायक रहे संजीव कुशवाह को टिकट नहीं मिला। उनका टिकट कटा तो उन्होंने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

भाजपा के रुस्तम अब हाथी पर सवार

वहीं पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह की बात करें तो मुरैना से उन्हें भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है। इसके बाद वे बगावत करते हुए बीएसपी में शामिल हो गए। बीएसपी ने उन्हें स्टार प्रचारक का दर्जा दिया है साथ ही चुनाव लड़ने की भी उन्होंने घोषणा कर दी है। सतना जिले की रैगांव सीट की बात करें तो बीजेपी ने प्रतिमा बागरी को मैदान में उतारा है। ऐसे में नाराज पुष्पराज बागरी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उधर सीधी में भी यही हालात हैं। बीजेपी ने रीति पाठक को उम्मीदवार बनाया तो केदारनाथ शुक्ला खफा हो गए। शुक्ला भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।

पांच सीट पर कांग्रेस को भारी पड़ेगी बगावत

कांग्रेस की बात करें तो उसे पांच सीट पर बागियों से टक्कर मिल रही है। सुमावली सीट से विधायक अजब सिंह कुशवाह को टिकट नहीं देने पर वे कांग्रेस छोड़कर मैदान में आ गए हैं। अजब सिंह ने पार्टी छोड़ और बीएसपी में शामिल हो गए। वे भी बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उधर धार के धरमपुरी में भी बगावत बढ़ती नजर आ रही है। पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह टिकट न मिलने से नाराज है औ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं भोपाल की उत्तर सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के बेटे को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इसके बाद वहां भी स्थानीय नेताओं में बगावत देखी जा रही है। कांग्रेस का झंडा उठाने वाले नेता नासिर इस्लाम ने अब चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

Post Views: 271
Tags: Bahujan Samajwadi PartyBJP CongressGwalior Chambal Zonemp assembly electionRevolt
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version