Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

महिलाओं के नाम रहा मध्यप्रदेश विधानसभा का आखिरी दिन विधायक कृष्णा गौर ने सम्हाली स्पीकर की जिम्मेदारी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 21, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
krishna gaur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में महिला विधायक को स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई। दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं को लेकर प्रश्न काल था। इस दौरान विधायक कृष्णा गौर को स्पीकर बनाया गया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर गिरिश गौतम ने कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस के कारण अवकाश है। इसलिए वे चाहते हैं कि प्रश्नकाल के दौरान मुख्य रूप से महिला विधायकों से सवाल लिए जाएं और एक महिला ही सदन चलाए. उन्होंने कृष्णा गौर को अध्यक्ष बनाया और उसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह अच्छी प्रथा है। इस बीच कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भी महिलाओं पर कथित अत्याचार को लेकर टिप्पणी की, जिसके चलते कुछ देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला. हालांकि कुछ ही देर में कार्यवाही आगे बढ़ी और फिर प्रश्नकाल समाप्त हो गया।

भाजपा विधायक ने सड़कों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

प्रश्नकाल के दौरान ही सरकार उस वक्त कटघरे में आ गई, जब सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने सिरोंज और लटेरी पंचायत के इलाके में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए। शर्मा ने सिरोंज लटेरी क्षेत्र में पूर्व में बनी सभी सड़कों की गुणवत्ता जांचने की मांग की। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आश्वासन दिया कि छह माह में इन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करायी जायेगी. इसके बाद भी सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और यह कहते भी सुने गए कि छह महीने बाद क्या पता क्या हो।

आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है

प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल के दौरान, कांग्रेस सदस्य बाला बच्चन ने आरोप लगाया कि राज्य में एक क्षेत्र का नाम लेकर एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

आधा दर्जन से अधिक विधायक अध्यक्ष के आसन के पास पहुंचे और एक साथ बोलने लगे। इनमें मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय से आने वाले विपक्षी विधायक शामिल थे।

Post Views: 283
Tags: Jyotiraditya ScindiaMadhya PradeshShivraj Singh Chouhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version