Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

किसने दिया भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर! पाकिस्तान में इंटरनेट ठप

DigitalDesk by DigitalDesk
December 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Most wanted underworld don Dawood Ibrahim poison
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। फरवरी 2023 में यहां चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इसका एलान भी कर दिया है। वहीं इसी बीच पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने की खबर आ रही हैं। वहीं इससे पहले दावा किया गया कि भारत का मोस्टवांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है।

  • दाउद को कराची के अस्पताल में कराया भर्ती
  • दाउद की हालात बताई जा रही है नाजुक
  • जहर देने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल
  • दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की नहीं हुई पुष्टि
  • पाकिस्तान में हलचल हुई तेज
  • इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर
  • शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन

इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई ​है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा की गई है। अस्पताल के इस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। वहीं पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर फैनले के बाद हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है। बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी नहीं चल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बीती रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है।

Related posts

INDIA गठबंधन ने भरी नई हुंकार, 25 दलों की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर; हर दो महीने होगी रणनीतिक बैठक

INDIA गठबंधन ने भरी नई हुंकार, 25 दलों की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर; हर दो महीने होगी रणनीतिक बैठक

June 8, 2026
Gold-Silver Price Today: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी हलचल; महंगाई के बीच बढ़ी निवेशकों की चिंता

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! पांच दिन की गिरावट के बाद जानिए 08 जून के ताज़ा भाव

June 8, 2026

कराची के अस्पताल में भर्ती का रहस्य

डॉन दाऊद इब्राहिम के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की हालांकि किसी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि दाउद को अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे की वजह जहर देना हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दाऊद इब्राइम को अज्ञात लोगों ने मारने की नियत से जहर दे दिया है।। जहर से उसकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। हालांकि उसे सामान्य रूप से बीमार होने की बात कही जा रही है और यही कहकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इंटरनेट के काम न करने के पीछे बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार की ओर इमरान खान की होने वाली वर्चुअल रैली को लेकर यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई की रैली होना थी। वर्चुअल तरीके से होने वाली इस रैली को लेकर सरकार को आशंका थी,इससे देश में कई जगह माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही थी। लिहाजा इमरान खान की रैली से पहले इंटरनेट बंद कर दिया गया था। ताकि वहां लोग इस रैली से जुड़ नहीं पायें।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी बंद

पाकिस्तानी मीडिया की माने तो रविवार रात आठ बजे के बाद से लाहौर ही नहीं कराची और इस्लामाबाद के साथ ही पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत हुई। इसके अलावा कई जगह इंटरनेट बंद होने की भी शिकायत भी मिली। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। हालांकि इसे लेकर पाकिस्तान सरकार या पाकिस्तान दूरसंचार विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ये 10 खास बात

  • बचपन में ही रखा अपराध की दुनिया में कदम
  • गैंगस्टर शाबिर इब्राहिम कासकर का भाई है दाऊद
  • मुंबई का सबसे कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना रहा है दाऊद
  • दाऊद के रहे अल कायदा और लश्कर से भी इसके संबंध
  • 1993 मुंबई आतंकी हमले का सबसे बड़ा गुनहगार
  • दायां हाथ कहा जाता था छोटा राजन
  • FBI की दुनिया के 10 टॉप वांटेड लिस्ट में तीसरा नंबर
  • रियल एस्टेट में जमकर पैसे लगाए
  • हवाला कारोबार में रहा दाऊद का हाथ
  • फिल्म निर्माता निर्देशक और सेलिब्रिटीज से की उगाही
Post Views: 391
Tags: #karachi hospital#Most wanted underworld don Dawood Ibrahim#poisonpakistan internet
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version