पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। फरवरी 2023 में यहां चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इसका एलान भी कर दिया है। वहीं इसी बीच पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने की खबर आ रही हैं। वहीं इससे पहले दावा किया गया कि भारत का मोस्टवांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है।
- दाउद को कराची के अस्पताल में कराया भर्ती
- दाउद की हालात बताई जा रही है नाजुक
- जहर देने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल
- दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की नहीं हुई पुष्टि
- पाकिस्तान में हलचल हुई तेज
- इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर
- शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन
इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा की गई है। अस्पताल के इस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। वहीं पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर फैनले के बाद हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है। बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी नहीं चल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बीती रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है।
कराची के अस्पताल में भर्ती का रहस्य
डॉन दाऊद इब्राहिम के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की हालांकि किसी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि दाउद को अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे की वजह जहर देना हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दाऊद इब्राइम को अज्ञात लोगों ने मारने की नियत से जहर दे दिया है।। जहर से उसकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। हालांकि उसे सामान्य रूप से बीमार होने की बात कही जा रही है और यही कहकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं इंटरनेट के काम न करने के पीछे बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार की ओर इमरान खान की होने वाली वर्चुअल रैली को लेकर यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई की रैली होना थी। वर्चुअल तरीके से होने वाली इस रैली को लेकर सरकार को आशंका थी,इससे देश में कई जगह माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही थी। लिहाजा इमरान खान की रैली से पहले इंटरनेट बंद कर दिया गया था। ताकि वहां लोग इस रैली से जुड़ नहीं पायें।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी बंद
पाकिस्तानी मीडिया की माने तो रविवार रात आठ बजे के बाद से लाहौर ही नहीं कराची और इस्लामाबाद के साथ ही पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत हुई। इसके अलावा कई जगह इंटरनेट बंद होने की भी शिकायत भी मिली। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। हालांकि इसे लेकर पाकिस्तान सरकार या पाकिस्तान दूरसंचार विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ये 10 खास बात
- बचपन में ही रखा अपराध की दुनिया में कदम
- गैंगस्टर शाबिर इब्राहिम कासकर का भाई है दाऊद
- मुंबई का सबसे कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना रहा है दाऊद
- दाऊद के रहे अल कायदा और लश्कर से भी इसके संबंध
- 1993 मुंबई आतंकी हमले का सबसे बड़ा गुनहगार
- दायां हाथ कहा जाता था छोटा राजन
- FBI की दुनिया के 10 टॉप वांटेड लिस्ट में तीसरा नंबर
- रियल एस्टेट में जमकर पैसे लगाए
- हवाला कारोबार में रहा दाऊद का हाथ
- फिल्म निर्माता निर्देशक और सेलिब्रिटीज से की उगाही