Sunday, September 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

देशभर में मानसून का कहर… 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-ओडिशा में रेड अलर्ट…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 26, 2026
in कृषि, मुख्य समाचार
0
Heavy rain alert
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

जनवरी-अगस्त में चीन में करीब 4.8 खरब युआन विदेशी निवेश

जनवरी-अगस्त में चीन में करीब 4.8 खरब युआन विदेशी निवेश

September 19, 2026
Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

September 19, 2026

नई दिल्ली…देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है… भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जुलाई के लिए देश के 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है… मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 से 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे… कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं… वहीं कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश, जलभराव और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है…

18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून का प्रकोप बढ़ा, रहें सतर्क

पहाड़ों पर भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा

सबसे ज्यादा असर गुजरात और ओडिशा में देखने को मिल सकता है… गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है… वहीं ओडिशा में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है… उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है… मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है… संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है…

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है… कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है…

दिल्ली-एनसीआर में भी बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है… कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है… 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है… अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है…

उत्तर प्रदेश में चार दिन तक बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में 26 से 29 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है… लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, अयोध्या, मथुरा, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच, सहारनपुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है… प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है…

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में भोपाल, विदिशा, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, बेतूल, धार, उज्जैन, गुना, उमरिया और आगर मालवा सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है… कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं… मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है…

बिहार और झारखंड में तेज हवाओं की चेतावनी

बिहार के पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और नवादा सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं… वहीं झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गुमला और हजारीबाग में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है…

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी अलर्ट पर

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट और बठिंडा, हरियाणा के कई जिलों तथा राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है… स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं…

महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता

महाराष्ट्र के पुणे, रायगढ़, सतारा, अकोला और अमरावती में भारी बारिश की संभावना है… तटीय क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के चलते मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है… गुजरात में भी कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है…

दक्षिण भारत में राहत

दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है… चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन उत्तर और पश्चिम भारत जैसी स्थिति बनने की संभावना फिलहाल नहीं है…

IMD की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर नहीं जाने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है… नदी किनारे रहने वाले लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है… प्रशासन ने भी लोगों से मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही यात्रा करने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है… देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन मानसून बेहद सक्रिय रहने की संभावना है… इसलिए सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय होगी.

Tags: #Heavy rain alert
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version