UP Mainpuri Rampur and Khatauli Bye Election मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव, अखिलेश का आरोप, प्रशासन कर रहा बीजेपी का काम

Mainpuri Lok Sabha by-election Akhilesh alleges administration is doing work of BJP

पुलिस कर रही सपा कार्यकर्ताओं को परेशान- अखिलेश

उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यहां मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। सपा प्रमुख सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। इसके अलावा यूपी में रामपुर सदर और खतौली विधानसभा के उपचुनाव में भी कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है।

सपा नेताओं पर लाठीचार्ज

इस बीच मतदान के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कहा रामपुर में प्रशासन बीजेपी को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। मतदान करने के के बाद अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है। उन्हें नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।

अखिलेश के साथ डिंपल ने किया मतदान

अखिलेश और डिंपल के साथ शिवपाल ने किया मतदान

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव स्कूल में वोट डाला। शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया।

कई जगह ईवीएम खराब

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया कि मैनपुरी में कई स्थानों पर ईवीएम खराब हो गई। ट्वीट में बूथ संख्या 289 का उल्लेख किया जहां EVM खराब है। वहीं करहल में बूथ संख्या 344 के नगला महारम में EVM खराब होने से मतदान रुका रहा। इधरी जसवंतनगर में बूथ संख्या 299 कलेपुरा पर भी EVM खराब होने की जानकारी सपा ने ट्वीट के जरिए दी है।

Exit mobile version