Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

Maharashta News फाइलों पर फंसी महायुति सरकार! फडणवीस-शिंदे के बीच दिखा टकराव

DigitalDesk by DigitalDesk
July 28, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

फाइलों पर फंसी महायुति सरकार! फडणवीस-शिंदे के बीच दिखा टकराव
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच फाइलों को लेकर सीधी टकराव की स्थिति बन गई है। मामला अब सिर्फ प्रशासनिक निर्देशों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि राजनीतिक असंतोष और गठबंधन में मतभेद के रूप में सामने आ रहा है। इस विवाद ने न सिर्फ शिवसेना के मंत्रियों को दुविधा में डाल दिया है, बल्कि पूरे महायुति के संतुलन को भी हिला दिया है।

शिंदे ने दिए सीधा आदेश, फडणवीस ने जताई आपत्ति
एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के सभी मंत्रियों से कहा है कि वे कोई भी फाइल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक भेजने से पहले उनसे अनुमोदन लें। यह आदेश सीधे तौर पर प्रशासनिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है, क्योंकि मंत्रियों को मुख्यमंत्री के अधीन कार्य करना होता है। लेकिन शिंदे के इस आदेश ने कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसपर आपत्ति दर्ज की है। शिवसेना के नौ मंत्री अब दोराहे पर खड़े हैं — अगर वे फाइलें सीधे सीएम को भेजते हैं तो पार्टी नाराज, और अगर नहीं भेजते हैं तो प्रशासनिक व्यवस्था बाधित होती है।

Related posts

रेंटल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड: इन देशों में बढ़ता चलन.. किराया दें और करें दिन भर मौज—म​स्ती…इस सर्विस के हैं ये सख्त नियम और सीमाएं

रेंटल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड: इन देशों में बढ़ता चलन.. किराया दें और करें दिन भर मौज—म​स्ती…इस सर्विस के हैं ये सख्त नियम और सीमाएं

June 9, 2026
five Chakravyuha of Lord Krishna

धर्म की जीत के लिए रची गईं रणनीतियां: श्रीकृष्ण के पांच चक्रव्यूह जिन्होंने बदल दिया महाभारत का इतिहास

June 9, 2026

सियासी पृष्ठभूमि में बढ़ता तनाव, BMC चुनाव की आहट
महाराष्ट्र की राजनीति बीते 5 वर्षों में कई बड़े उलटफेर देख चुकी है — पहले शिवसेना में फूट, फिर एनसीपी का टूटना, और अब ठाकरे परिवार का एक मंच पर आना। ऐसे में जब मुंबई BMC चुनाव नजदीक आ रहे हैं, गठबंधन के भीतर इस तरह का मतभेद बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) की एकता पर सवाल खड़े कर रहा है। महायुति सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब सीएम और डिप्टी सीएम के बीच सार्वजनिक तौर पर असहमति देखने को मिली है। यह सिर्फ आंतरिक शक्ति संतुलन का मसला नहीं, बल्कि 2024-25 की राजनीति की दिशा तय करने वाला मोड़ भी हो सकता है।

Post Views: 422
Tags: #MaharashtraPolitics #DevendraFadnavis #EknathShinde #MahayutiTension #ShivSena #BJP #BMCElections #PoliticalRift
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version