Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

इस सट्टेबाज के पास से मिला कुबेर का खजाना,17 करोड़ नगद,चार किलो सोना और दो क्विंटल चांदी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 23, 2023
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
maharashtra gondia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र के गोंदिया में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज के ठीकाने से पुलिस को कुबेर का खजाना मिला है…दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट बुकी ने गोंदिया के एक व्यवसाई को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में पैसा निवेश करने का लालच देकर उससे 58 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस ठगी के बाद से ही वह फरार था। वहीं व्यवसाई को अपने साथ धोखा होने की भनक लगी तो वह शिकायत लेकन नागपुर पुलिस के पास पहुंचा।

  • क्रिकेट सट्टेबाज ने की ठगी
  • बिजनेसमैन से 58 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी
  • ठगी के बाद सट्टेबाज के ठीकानों पर छापा
  • 17 करोड़ कैश, 4 किलो सोना, 200 किलो जब्त
  • सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन फरार
  • पकड़े जाने के डर से दुबई भागा

इंटरनेशनल क्रिकेट सट्टेबाज ने एक व्यवसायी को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश करने का लालच दिया और फिर उससे 58 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया था। नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन ने शिकायतकर्ता व्यवसायी को ऑनलाइन जुए को पैसे कमाने का लालच दिया था। शुरुआत में झिझकने के बाद व्यवसायी ने जैन के आग्रह को मान लिया और एक हवाला एजेंट के माध्यम से 8 लाख ट्रांसफर कर दिए। बाद में व्यापारी को संदेह उस समय हुआ जब उसे ज्यादातर घाटा लगने लगा और उसने अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन जैन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। आयुक्त ने कहा कारोबारी ने ठगी का शिकार होने के बाद साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा। जिसमें पुलिस ने 17 करोड़ रुपए से अधिक नकद, सोने के बिस्कुट और आभूषण के रूप में 4 किलो सोना और 200 किलो चांदी जब्त की है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

हालाँकि जैन ने पुलिस को चकमा दे दिया। ऐसा संदेह है कि वह दुबई भाग गया है। अधिकारी ने कहा उसके ठीकाने से जब्त संपत्ति का कुल मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने बताया आरोप जैन ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। जिसके बाद व्यवसायी को खाते में 8 लाख जमा किये और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया। पुलिस आयुक्त का कहना है शुरुआती सफलता के बाद लालच में आए व्यवसायी को करीब 58 करोड़ रूपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि उसे केवल 5 करोड़ ही जीत पाया था।।

चौंधिया गई पुलिस की आंखें

नागपुर पुलिस शिकायत के बाद काका चौक स्थित उसके आवास पर छापा मारने पहुंची तो उसकी आंखें चौंधिया गईं। पुलिस ने यहां से करीब 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकद बरामद की है। इसके अलावा करीब चार किलोग्राम सोना और दो क्विंटल चांदी भी पुलिस ने जब्त की है। हालांकि पुलिस की छापामारी की खबर मिलते ही आरोपी पकड़े जाने के डर से घर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में नागपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। सट्टेबाज जैन पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि वह दुबई भाग गया है। हालांकि अधिकारी ने बता रहे हैं कि ठग के पास से मिली संपत्ति की कितनी कीमत है इसका मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

Post Views: 318
Tags: gondiainternational cricket bookiesMaharashtranagpur police
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version