Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण का ‘रण’, मध्यप्रदेश में दिग्गजों की एंट्री, आज पीएम मोदी महाकौशल को साधेंगे

DigitalDesk by DigitalDesk
April 7, 2024
in जबलपुर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Political Para First Phase Major Political Parties Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पारा मौसम के साथ बढ़ता जा रहा है। पहले चरण की जंग की शुरुआत हो गई है। इस जंग में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी रणनीति के हिसाब से चुनावी मैदान में उतर रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम आज 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो कर महाकौशल अंचल को साधेंगे। इसके बाद 9 अप्रैल को पीएम आदिवासी बहुल बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का नरेंद्र मोदी का एमपी दौरा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के मैदान में उतर गये हैं। मध्यप्रदेश मेंं आज 7 अप्रैल को संस्कारधानी जबलपुर में पीएम रोड शो करेंगे। इसके बाद वे 9 अप्रैल को फिर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम 9 अप्रैल को बालाघाट में रैली को संबोधित करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • जबलपुर से पीएम मोदी करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद
  • पीएम मोदी का एक किलोमीटर का रहेगा रोड शो
  • भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक होगा रोड शो
  • रोड शो में सीएम डॉ.मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद
  • 50 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी आज जबलपुर में बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। आशीष दुबे पहली बार चुनाव के मैदान में उतरे हैं। बता दें जबलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी 1996 से लगातार जीतती आ रही है। वहीं आदिवासी बहुल बालाघाट में डॉ.भारती पारधी बीजेपी की प्रत्याशी हैं, वे भी पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी हैं। प्रधानमंत्री बालाघाट में 9 अप्रैल को डॉ.भारती पारधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल बीजेपी इन दोनों ही सीट पर प्रत्याशियों के नए होने के चलते कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी यहां प्रचार के लिए आ रहे हैं। बालाघाट की रैली से पीएम मोदी मंडला और छिंदवाड़ा के भी मतदाताओं को भी साधेंगे।

पहले चरण में 6 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला एमपी दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी ने 11 फरवरी को आदिवासी बहुल झाबुआ में जनसभा की थी। मध्य प्रदेश में पहले चरण में आधा दर्जन लोकसभा सीट जबलपुर, बालाघाट, सीधी, शहडोल के साथ मंडला और छिंदवाड़ा में मतदान होना है। इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Post Views: 281
Tags: #Political Parafirst phaseLok Sabha ElectionsMadhya PradeshPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version