Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

love Jihad:लव जिहाद पर एमपी सरकार सख्त,कराना होगा शादी से पहले पुलिस वेरिफिकेशन

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
love Jihad:लव जिहाद पर एमपी सरकार सख्त,कराना होगा शादी से पहले पुलिस वेरिफिकेशन

love jihad mp government strict marriage police verification

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

love Jihad: देश में एक बार फिर लव जिहाद के मुद्दे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। Shraddha Murder Case को भी कुछ नेताओं ने लव जिहाद से जोड़ने की कोशिश की थी। हालांकि जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला है। इस सबके बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लव जिहाद को लेकर एक नई बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के युवक युवती शा​दी करते हैं तो उन्हें शादी से पहले पुलिस वेरिफिकेशन करवाना होगा।

  • लव जिहाद के मुद्दे पर बढ़ रहा विवाद
  • एमपी के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का बयान
  • लव जिहाद रोकने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
  • अब शादी से पहले कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन
  • मैरिज ब्यूरो को कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन
  • युवक- युवती के डॉक्यूमेंट्स का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में love Jihad की जांच करने के लिए विवाह पंजीयक और विवाह संपन्न कराने के लिए जिम्मेदार अन्य संस्थानों को जल्द ही आवेदक जोड़ों का पुलिस प्री-वेरिफिकेशन करवाना होगा। दरअसल इसे लव जिहाद के मामलों को रोकने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा मैरिज ब्यूरो और शादी कराने वाली संस्थाओं को युवक युवती के डॉक्यूमेंट्स का पुलिस वेरिफिकेशन कराना चाहिए। ये काम वे शादी से पहले ही कर लें। उनके पास दोनों पक्ष की जानकारी करीब एक महीने पहले आ जाती है। बता दें भोपाल में आधार कार्ड में नाम बदलकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने यह बात कही। उन्होंने कहा लव जिहाद रोकने के लिए हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

थाने पहुंचेंगे दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेज

दरअसल मैरिज रजिस्ट्रार ब्यूरो और नोटरी सहित पंजीकरण प्रक्रिया में शामिल अन्य संस्थानों को दूल्हा और दुल्हन के बारे में शादी की तारीख से एक महीने पहले जानकारी मिलती है और पुलिस के साथ चर्चा की जाती है। इस दौरान उन्हें पुलिस वेरिफिकेशन कराने पर विचार करना चाहिए।

जल्द ही लिया जाएगा निर्णय

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा हम लव जिहाद के प्रति गंभीर हैं। इसलिए सरकार गंभीरता से सोच रही है कि विवाह पंजीयक और आर्य समाज जैसे संगठन अनिवार्य रूप से कपल का पुलिस सत्यापन करवाएं। इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन से लड़कियों को दोहरी सुरक्षा मिलेगी।

श्रद्धा मर्डर केस कस किया जिक्र

मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम.2021 इस उद्देश्य के लिए राज्य में पहले से ही लागू है। पुलिस वेरिफिकेशन कराकर जिन विवाहों की वास्तविक पहचान छिपाई जाती है। उन्हें पंजीकरण से पहले ही रोका जा सकता है। पुलिस वेरिफिकेशन का मतलब यह नहीं है कि लव जिहाद कानून प्रभावी नहीं है। लेकिन सरकार दोहरी सुरक्षा चाहती है। इसलिए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। जिससे भविष्य में किसी श्रद्धा को अपनी जान गंवानी न पड़े। मौजूदा कानून ऐसे मामलों की संख्या को कम करने में प्रभावी रहा है। इसका दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल जब अधिनियम लागू किया गया था तब लव जिहाद के 65 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2022 में अब तक 49 मामले दर्ज किए गए हैं।

Post Views: 298
Tags: Love JihadMP government strictpolice verification before marriageShraddha Murder Case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version