Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

लोकसभा चुनाव: प्रचार से गायब राजे बेटे की सीट झालावाड़ में बहा रहीं पसींना…क्या अब भी नाराज हैं ‘राजे’ ?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 18, 2024
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Lok Sabha elections Former Rajasthan BJP CM Vasundhara Raje Scindia angry
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में पहले चरण के मतदान से पहले राजस्थान बीजेपी नेताओं में नाराजगी दिखाई दी है। खासतौर पर पूर्व CM वसुंधरा राजे सिंधिया की नाराजगी BJP के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। राजे कई बड़े कार्यक्रमों से लापता रहीं। PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेता प्रचार के लिए राजस्थान के कई चक्कर काट चुके हैं। राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम भी सभी सीटों पर प्रचार के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। लेकिन प्रचार के शोर से राजस्थान का एक प्रमुख चेहरा गायब है। वह चेहरा कोई और नहीं प्रदेश की राजनीति की 25 साल तक नेतृत्व करने वालीं वसुंधरा राजे का है। पिछले 2023 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे ने जैसी सक्रियता दिखाई थी, वैसी सक्रियता लोकसभा चुनाव प्रचार में अभी तक नहीं देखने को मिल रही है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आखिरी पूर्व वसुंधरा राजे कहां हैं? इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ जानकार इसे वसुंधरा की नाराजगी भी बता रहे हैं।

  • प्रचार के शोर से गायब हैं राजस्थान की पूर्व सीएम राजे
  • कई बड़े कार्यक्रमों से लापता रहीं राजे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मित शाह कर चुके हैं रैली और सभा
  • पीएम के किसी भी चुनावी कार्यक्रम में नजर नहीं आईं राजे
  • केंद्रीय नेता प्रचार के लिए काट चुके हैं राजस्थान के चक्कर
  • सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम भी कर रहे प्रचार
  • सीटों पर प्रचार के लिए पूरा जोर लगाया
  • बीजेपी ने बनाया है राजे को स्टार प्रचारक
  • राजे अपने बेटे की सीट झालावाड़ में कर रहीं चुनाव प्रचार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल है, लेकिन वे झालावाड़ लोकसभा सीट को छोड़कर किसी दूसरी सीट पर प्रचार करते नजर नहीं आ रही हैं। झालावाड़ से राजे के बेटे दुष्यंत सिंह चुनावी मैदान में हैं। प्रधानमंत्री मोदी अब तक प्रदेश में पांच चुनावी सभा और एक रोड शो कर चुके हैं। लेकिन राजे पीएम के किसी भी चुनावी कार्यक्रम में नजर नहीं आई हैं। हालांकि भाजपा के स्थापना दिवस छह अप्रैल को राजे दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात भी की थी। लेकिन राजस्थान में पहले चरण के प्रचार का शोरगुल बंद होने के बाद सियासी गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि आखिरी वसुंधरा राजे प्रचार से क्यों दूर हैं? क्या राजे केवल अपने बेटे की सीट झालावाड़ तक सिमट कर रह गई हैं?

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विधानसभा चुनाव के बाद से ही नाराज हैं ‘राजे’

2023 के विधानसभा चुनाव में राजे ने राजस्थान में जमकर प्रचार किया था। हालांकि विधानसभा चुनाव के शुरूआती दौर में राजे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कुछ ठीक नहीं था। लेकिन बाद में राजे ने नाराजगी दूर कर चुनावी मैदान पकड़ लिया और विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था। वे पीएम मोदी के साथ कई बार मंच पर नजर भी आई थीं। लेकिन प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश का सीएम बना दिया गया। इसके बाद से ही राजे बीजेपी ओर पार्टी के नेताओं से नाराज हैं। खुलकर तो उन्होंने कभी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी भी जाहिर नहीं लेकिन वे प्रदेश भाजपा के कई कार्यक्रमों और बैठकों से गैरहाजिर रहीं। इसके बाद लोकसभा टिकट वितरण के समय राजे फिर कुछ दिन सक्रिय हुईं, लेकिन टिकट बंटवारे के बाद फिर शांत हो गईं। पिछले दिनों झालावाड़ सीट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली के अलावा राजे की उपस्थिति दूसरे किसी बड़े मंच पर नहीं दिखी थीं।

घोषणा-पत्र समिति की बैठक में हुईं थीं शामिल

दिल्ली में भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में वसुंधरा शामिल हुईं थीं। पूर्व सीएम राजे के पास फिलहाल सरकार में कोई पद नहीं है। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने राजे के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम जारी नहीं किया। जबकि दूसरे नेताओं के हर छोटे बड़े कार्यक्रम की प्रेस विज्ञप्ति पार्टी की ओर से जारी की जा रही है। राजस्थान बीजेपी के स्थानीय नेताओं की माने तो का कहना है कि सियासी गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि राजे के प्रचार से दूर रहने पर पार्टी को फायदा होगा या नुकसान, यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को कोई नुकसान के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Post Views: 506
Tags: #Former Rajasthan CM Vasundhara Rajeangry#Scindia angry#Vasundhara Raje missingLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version