Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

लोकसभा चुनाव में भी नारी रहेगी भारी! क्या है कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय योजना…?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 30, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections Chhattisgarh Congress Mahalaxmi Nari Nyay Yojana BJP Nari Vandan Yojana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस और बीजेपी की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं को अब घमासान मचा हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी की नारी वंदन योजना का जवाब देने के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भी भरवाए जाने लगे हैं। राजधानी रायपुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों से इसकी शुरूआत की है।

  • स्कीम पर मच-मच!…लोकसभा चुनाव में महिला वोटर्स पर दांव
  • महतारी वंदन की तर्ज पर कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी
  • योजनाओं के सहारे साध रहे वोट बैंक
  • लोकसभा चुनाव में अहम रोल निभाएंगी महिलाएं
  • लोस चुनाव में महिलाओं से जुड़े मुद्दे रहेंगे हावी
  • छत्तीसगढ़ में महिलाओं की संख्या करीब 1 करोड़ 50 लाख

आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा कर ऐलान किया है कि केन्द्र में सरकार बनने पर हर महिला के खाते में एक लाख रुपये की राशि हर साल जमा की जाएगी। इस योजना की जानकारी राज्य की महिलाओं तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने घर घर जाकर फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत रायपुर लोकसभा क्षेत्र में की गई। इस योजना को लेकर रायपुर कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का तर्क है कि योजना महिलाओं के विकास में बड़ी मददगार साबित होगी। दरअसल बीजेपी ने भी 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह की योजना प्रारंभ की थी। जिसका फॉर्म भी भरवाया गया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस उसी रणनीति को अपना रही है। इस पर विकास उपाध्याय कहते हैं देश के कई राज्यों में जहां कांग्रेस या सहयोगियों की सरकार है यह योजना चल रही है और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। बीजेपी की योजनाओं में कई सारे नियम लागू कर दिये। जबकि कांग्रेस की योजना में कोई नियम आड़े नहीं आएगा सभी महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये भेजे जायेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

क्या है महतारी वंदन योजना

  • विवाहिता,विधवा को मिलता है लाभ
  • हर महीने महिला को एक हजार रूपये
  • महिलाओं के खाते में आती है सीधे राशि
  • 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को फायदा
  • महिला छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हो
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो

क्या हैं नारी न्याय गारंटी

  • कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना
  • महिला को मिलेगा सालाना 1 लाख रुपये
  • केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में भी मिलेगा फायदा
  • आंगनवाड़ी, मिड डे मील को वेतन में दोगुना योगदान

योजना पर सियासी वार और पलटवार

छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं को साधकर भाजपा ने सत्ता में वापसी की थी। भाजपा के लिए महतारी वंदन योजना की घोषणा संजीवनी साबित हुई। उन्हें महिला वोटरों का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ। भाजपा ने मार्च में योजना की शुरुआत भी कर दी हैं। जिसके तहत प्रदेश भर के 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 हजार रुपये खातों में ट्रांसफर हो रहा हैं। अब इस योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय योजना का ऐलान किया हैं। अब कांग्रेस इस घोषणा का चुनावी फायदा लेने के जुगत में हैं। इसी कड़ी में आज इस न्याय नारी गारंटी का फॉर्म राजधानी रायपुर में भराने के शुरवात की गई। इस पर रायपुर लोकसभा की प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और महिलाओं के साथ धोखा किया है। इस पर बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस इससे पहले भी कई तरह के वादे महिलाओं को लेकर कर चुकी है लेकिन कोई वादा नहीं पूरा किया है। कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में केंद्र में उनकी ही सरकार बनेगी। इसलिए महिलाओं को लेकर फॉर्म भरवाने की शुरुआत की जा चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त 1 अप्रैल को फिर से महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी। आधी आबादी पर सभी पार्टियों का मुख्य रूप से केंद्र रहा है लेकिन देखना होगा कि आधी आबादी किस पर विश्वास करती है।

Post Views: 687
Tags: #BJP Nari Vandan Yojana#Mahalaxmi Nari Nyay YojanaChhattisgarh CongressLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version