लोकसभा चुनाव में भी नारी रहेगी भारी! क्या है कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय योजना…?

Lok Sabha Elections Chhattisgarh Congress Mahalaxmi Nari Nyay Yojana BJP Nari Vandan Yojana

कांग्रेस और बीजेपी की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं को अब घमासान मचा हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी की नारी वंदन योजना का जवाब देने के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भी भरवाए जाने लगे हैं। राजधानी रायपुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों से इसकी शुरूआत की है।

आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा कर ऐलान किया है कि केन्द्र में सरकार बनने पर हर महिला के खाते में एक लाख रुपये की राशि हर साल जमा की जाएगी। इस योजना की जानकारी राज्य की महिलाओं तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने घर घर जाकर फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत रायपुर लोकसभा क्षेत्र में की गई। इस योजना को लेकर रायपुर कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का तर्क है कि योजना महिलाओं के विकास में बड़ी मददगार साबित होगी। दरअसल बीजेपी ने भी 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह की योजना प्रारंभ की थी। जिसका फॉर्म भी भरवाया गया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस उसी रणनीति को अपना रही है। इस पर विकास उपाध्याय कहते हैं देश के कई राज्यों में जहां कांग्रेस या सहयोगियों की सरकार है यह योजना चल रही है और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। बीजेपी की योजनाओं में कई सारे नियम लागू कर दिये। जबकि कांग्रेस की योजना में कोई नियम आड़े नहीं आएगा सभी महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये भेजे जायेंगे।

क्या है महतारी वंदन योजना

क्या हैं नारी न्याय गारंटी

योजना पर सियासी वार और पलटवार

छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं को साधकर भाजपा ने सत्ता में वापसी की थी। भाजपा के लिए महतारी वंदन योजना की घोषणा संजीवनी साबित हुई। उन्हें महिला वोटरों का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ। भाजपा ने मार्च में योजना की शुरुआत भी कर दी हैं। जिसके तहत प्रदेश भर के 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 हजार रुपये खातों में ट्रांसफर हो रहा हैं। अब इस योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय योजना का ऐलान किया हैं। अब कांग्रेस इस घोषणा का चुनावी फायदा लेने के जुगत में हैं। इसी कड़ी में आज इस न्याय नारी गारंटी का फॉर्म राजधानी रायपुर में भराने के शुरवात की गई। इस पर रायपुर लोकसभा की प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और महिलाओं के साथ धोखा किया है। इस पर बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस इससे पहले भी कई तरह के वादे महिलाओं को लेकर कर चुकी है लेकिन कोई वादा नहीं पूरा किया है। कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में केंद्र में उनकी ही सरकार बनेगी। इसलिए महिलाओं को लेकर फॉर्म भरवाने की शुरुआत की जा चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त 1 अप्रैल को फिर से महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी। आधी आबादी पर सभी पार्टियों का मुख्य रूप से केंद्र रहा है लेकिन देखना होगा कि आधी आबादी किस पर विश्वास करती है।

Exit mobile version